उत्तर प्रदेश के संभल से एक और बड़ी खबर सामने आ रही है। नई पुलिस चौकी के उद्घाटन के बाद विवादित शाही जामा मस्जिद का नाम भी बदलने वाला है। ASI ने मस्जिद का नाम बदलने का फैसला किया है। वहीं मस्जिद के नए नाम का बोर्ड भी बन चुका है, जिसे सत्यव्रत पुलिस चौकी में सुरक्षित रखा गया है। खबरों की मानें तो जामा मस्जिद का नया नाम ‘जुमा मस्जिद’ हो सकता है।
मस्जिद में लगेगा नया बोर्ड
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) ने विवादित मस्जिद का नाम बदलने का फैसला किया है। ASI शाही जामा मस्जिद का नाम जुमा मस्जिद रखेगी। इसी के मद्देनजर ASI ने मस्जिद के नाम का नया बोर्ड भी बनवा लिया है। इस बोर्ड पर जुमा मस्जिद लिखा है, जिसे अभी के लिए सत्यव्रत पुलिस चौकी में सुरक्षित रखा गया है। ASI जल्द ही इस बोर्ड को मस्जिद में लगवा सकती है।
यह भी पढ़ें- चारधाम यात्रा: हेलीकॉप्टर के किराया हुआ अनाउंस, आज से बुकिंग, जानें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस
ASI ने साफ की वजह
ASI ने मस्जिद का नाम बदलने की वजह भी साफ की है। दरअसल ASI के औपचारिक दस्तावेजों में इसका नाम जुमा मस्जिद ही है। ASI हमेशा से मस्जिद के लिए इसी नाम का इस्तेमाल करता है। यही वजह है कि मस्जिद का वास्तविक नाम भी जुमा मस्जिद कर दिया गया है। मस्जिद के नाम बदलने का मुद्दा इलाहाबाद हाई कोर्ट में भी चल रहा है। मस्जिद पर सुनवाई के दौरान अदालत ने इसका सही नाम पूछा था, तब ASI ने इसे जुमा मस्जिद करार दिया था।
1927 से चला आ रहा है नाम
1927 में सेक्रेटरी ऑफ स्टेट और मस्जिद के मुतवल्ली के बीच समझौता हुआ था। इसमें जुमा मस्जिद के नाम का जिक्र मिलता है। तभी से ASI के दस्तावेजों में भी इसे जुमा मस्जिद ही कहा जाता है। हालांकि संभल मामले में दाखिल याचिका में इसका नाम जामा मस्जिद लिखा है, जिसे लेकर कोर्ट ने सवाल खड़े किए थे।
नाम पर छिड़ा विवाद
बता दें कि शाही जामा मस्जिद का नाम बदलने के बाद यह एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है। इसे लेकर विवाद उठने लगा है। हरि मंदिर पक्ष के वकील हरिशंकर जैन ने पहले ही इस मस्जिद को विवादित स्थल कहने की मांग की है। वहीं अब नाम बदलने के बाद सवाल खड़े होने लगे हैं।
यह भी पढ़ें- सांसद जियाउर्ररहमान से पूछे जा सकते हैं 5 सवाल, संभल केस में SIT के आगे होंगे पेश
संबंधित खबरें
सीएम धामी ने अजीत डोभाल पर राहुल गांधी की टिप्पणियों पर आपत्ति जताई
7 hrs agoउत्तराखंड में एक साल के लिए गुटखा-पान मसाला बैन, सरकार ने उठाया सख्त कदम
12 hrs agoUP में ग्राम प्रहरियों का मानदेय बढ़ा, परिवार को 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज
12 hrs agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
16 hrs agoनोएडा का होगा विस्तार, 20 हजार हेक्टेयर में बनेगा ‘न्यू नोएडा’
17 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
1 day agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
1 day agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
1 day agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
1 day agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines