Sambhal Jama Masjid: एक्शन मोड में पुलिस, संभल के दोषियों को 'बेनकाब' करने के लिए बिछाई 'बिसात'

Sambhal Jama Masjid: इस मामले में सात एफआईआर में फिलहाल 6 लोगों को नामजद किया गया है, इसके अलावा करीब 2500 से ज्यादा अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है।

Sambhal Jama Masjid update, Sambhal, Jama Masjid, Moradabad, Anjaney Kumar, UP Police, FIR, Drone, CCTV, investigation

फाइल फोटो

Sambhal Jama Masjid: संभल में फिलहाल हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। सोमवार को यहां एक बार फिर कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल बन गया जब शाही जामा मस्जिद के सदर जफर अली ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सीओ पर मस्जिद के हौज से पानी निकलाने और बदसलूकी करने का आरोप लगाया।

विज्ञापन

इसके अलावा देर शाम मुरादाबाद के कमिश्नर आञ्जनेय कुमार ने मामले में बड़ा दावा किया है। कमिश्नर के अनुसार पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में पता चला है कि हिंसा में जिन चार लोगों की मौत हुई उन्हें देसी तमंचे की गोली लगी थी। हालांकि, चारों लोगों की मौतों की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए गए हैं।

विज्ञापन

पुलिस ने रचा कानून का ‘चक्रव्यूह’ 

मुरादाबाद के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी सूत्रों की मानें तो मामले में पुलिस की साख दाव पर है। पुलिस ने दंगे के आरोपियों को बेनाकाब करने की पूरी तैयारी कर ली है। दरअसल, पुलिस ने इस मामले में 7 अलग-अलग एफआईआर दर्ज कर आरोपियों को कानून के ‘चक्रव्यूह’ में लाने की बिसात बिछाई है।

विज्ञापन

हिंसा के दौरान हुई ड्रोन रिकॉडिंग बनेगी कोर्ट में सबूत

बता दें सात एफआईआर में फिलहाल 6 लोगों को नामजद किया गया है, इसके अलावा करीब 2500 से ज्यादा अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है। बता दें अभी तक इस मामले में 25 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। बताया जा रहा है कि अज्ञात लोगों और पत्थरबाजी और फायरिंग करने वालों की पहचान के लिए पुलिस ने हिंसा के दौरान ड्रोन से रिकॉडिंग की है।

विज्ञापन

ऐसे आगे बढ़ रही पुलिस की जांच

हिंसाग्रस्त क्षेत्र के आसपास से करीब 500 से अधिक सीसीटीवी कैमरा की फुटेज उठाई गई है। वहीं, पूरे इलाके में से 5000 से अधिक फोन नंबरों की डिटेल खंगाली जा रही है। पुलिस ने कुछ सामाजिक संगठनों और लोगों को भी जांच के घेरे में लिया है। पुलिस के अनुसार ये घटना पूरी तरह सुनियोजित साजिश है। हिंसा से पहले और उसके दौरान किन लोगों ने दंगा भड़काने वाले मैसेज किए उनकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन

1 दिसंबर तक बाहरी लोगों को एंट्री नहीं

जानकारी के अनुसार पुलिस ने संभल तहसील में मंगलवार को भी इंटरनेट बंद रहने का निर्णय लिया है। इसके अलावा डीएम राजेंद्र पैंसिया ने 1 दिसंबर तक यहां बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर पाबंदी लगा दी है। बता दें संभल हिंसा में पहली एफआईआर दरोगा दीपक राठी ने कराई है। जिसमें सपा सांसद और विधायक के बेटे का नाम है। इसके अलावा इसमें 800 अज्ञात लोगों को शामिल किया गया है।

अलग-अलग एफआईआर में दर्ज हिंसा की पूरी कहानी

इसके अलावा दूसरी एफआईआर दरोगा शाह फैसल ने कराई। इसमें नखास इलाके में उप्रदवियों के बाइक में आग लगाने समेत अन्य घटनाएं शामिल हैं। वहीं, तीसरी एफआईआर सीओ संभल अनूप चौधरी ने दर्ज कराई है। इसमें 800 अज्ञात हैं। चौथी एफआईआर पुलिसकर्मी जगदीश कुमार ने दर्ज कराई। इसमें मैगजीन और टीयर गैस लूटने का आरोप है। पांचवी एफआईआर एसपी के पीआरओ ने 150 अज्ञात पर दर्ज कराई। छठवीं, एफआईआर एसडीएम रमेश बाबू ने 800 अज्ञात के खिलाफ कराई है।  सातवीं एफआईआर पुलिस ने एक अन्य शिकायत के आधार पर दर्ज की है। इन एफआईआर दर्ज पुलिसकर्मियों के पैर में गोली मारने और हमला करने का भी आरोप है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ