विमल कौशिक, संभल
Sambhal Jama Masjid Case Latest update: संभल हिंसा मामले में मंगलवार को पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। दरअसल, हिंसा के करीब 10 दिन बाद पुलिस ने इलाके में गहन सर्च ऑपरेशन चलाया। इस अभियान में पुलिस को इम्पोर्टेड वेपन की तीन गोलियां बरामद हुई हैं। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि जांच अभियान में बुलेट सेल मिले हैं। ये सेल मस्जिद के सामने वाली सड़क जहां से उपद्रव की शुरुआत हुई वहां नालियों में पड़े मिले।
पुलिस को आशंका है कि इन बुलेट को नालियों में फेंककर छिपाने की कोशिश की गई है। सबूत मिटाने के पीछे आरोपी का मकसद था कि जांच एजेंसियां उस तक न पहुंचे, लेकिन आरोपी की यह मंशा कामयाब नहीं हो सकी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार जल्द ही इन्हें चलाने वालों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लिया जाएगा।
ये भी पढ़ें: लखनऊ एयरपोर्ट पर कूरियर में मिला भ्रूण, चैकिंग के दौरान मचा हड़कंप
अमेरिकी मेड है पिस्टल
पुलिस अधिकारियों के अनुसार अब तक की जांच में पता चला है कि जो बुलेट बरामद हुई हैं वह USA मेड पिस्टल की हैं। पुलिस के अनुसार दंगाईयों के पास विदेशी पिस्टल कहां से आई? यह जांच का वजह है। इतनी महंगी पिस्टल वे कहां से लाए और उनके बुलेट कैसे अरेंज कर रहे हैं यह बेहद गंभीर मुद्दा है।
मजिस्ट्रेट जांच में लिए गए 10 पुलिसकर्मियों के बयान
जानकारी के अनुसार संभल मामले में मजिस्ट्रेट जांच चल रही है। इस जांच में अब तक 10 पुलिस कर्मियीं के बयान हुए हैं। ये रिपोर्ट कोर्ट में जमा की जाएगी। बता दें हिंसा में चार लोगों की मौत हुई है और इस मामले में पुलिस ने सात अलग-अलग एफआईआर दर्ज की हैं। इन एफआईआर में करीब 2500 से अधिक अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है।
लोकसभा में हुआ जमकर हंगामा
मंगलवार को लोकसभा में संभल मामले में जमकर हंगामा हुआ। संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि संभल में भाईचारे को गोली मारने का काम हुआ है। बीजेपी के समर्थक और शुभचिंतक बार-बार जो खुदाई की बात कर रहे हैं, इस खुदाई से हमारे देश का सौहार्द, भाईचारा और गंगा- जमुना तहजीब को खो देगा।
पाकिस्तान ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में बनी 9 MM की बुलेट बरामद
संभल हिंसा का पाकिस्तानी कनेक्शन भी सामने आया है। पुलिस टीम को मस्जिद के पास नालियों में पाकिस्तान ऑर्डिनेंस फैक्ट्री के 9 MM के 2 मिस फायर और 1 खोखा बरामद हुआ है। इसके अलावा 12 बोर के 2 खोखे और 32 बोर के 2 खोखे बरामद हुए हैं।
ये भी पढ़ें: हाईटेक गुरुग्राम को कड़ी टक्कर देगा UP का ये मास्टर प्लान, जानें क्या है Yogi की योजना?
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
2 hrs ago'इस्लाम कबूल करूंगा', MLC चुनाव में रो पड़े सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल
7 hrs agoयूपी में जनगणना की तैयारी तेज, नवंबर में खुद भर सकेंगे परिवार की जानकारी
8 hrs agoवाराणसी से दिल्ली के बीच चलेगी स्लीपर वंदेभारत, जानें टाइमिंग और सुविधाएं
10 hrs ago'घोषित करें मुस्लिम CM', आजम खान से मुलाकात को लेकर अखिलेश पर बरसे OP राजभर
12 hrs agoकांग्रेस ने सपा को दी 170 सीटों की लिस्ट, क्या रहेगा सीट शेयरिंग फॉर्मूला?
17 hrs ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
17 hrs agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
1 day ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoयूपी के पीलीभीत SIR मामले में बड़ी कार्रवाई, 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines