Sambhal News: संभल जामा मस्जिद सर्वे मामले में सोमवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट अपना फैसला सुनाएगी। इसे लेकर स्थानीय पुलिस ने मस्जिद की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। हाईकोर्ट के फैसले के बाद यह तय होगा की संभल की जिला अदालत में जामा मस्जिद के सर्वे का केस चलेगा या नहीं।
सोमवार को दोपहर 2 बजे आएगा फैसला
बता दें कि हाईकोर्ट ने संभल की जामा मस्जिद और हरिहर मंदिर विवाद पर बहस के बाद 13 मई को फैसला सुरक्षित रख लिया था। जस्टिस रोहित रंजन अग्रवाल की सिंगल बेंच अब सोमवार को दोपहर 2 बजे अपना फैसला सुनाएगी। इससे पहले पिछली सुनवाई यानी 28 अप्रैल हाईकोर्ट ने एएसआई को 48 घंटे के अंदर जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया था। मस्जिद के सर्वे आदेश के खिलाफ एएसआई ने दोबारा निरीक्षण की र्जी दाखिल की थी।
19 नंवबर 2024 को दाखिल किया था मुकदमा
याचिका में कहा गया कि मुकदमा 19 नंबर 2024 की दोपहर में दाखिल किया गया था और कुछ ही घंटे के भीतर अदालत में एडवोकेट कमिश्नर नियुक्त किया। साथ ही उसे मस्जिद में प्रारंभिक सर्वे का निर्देश दिया जो इस दिन यानी 19 नवंबर को और फिर 24 नवंबर 2024 को किया गया था।
जामा मस्जिद को बताया था हरिहर मंदिर
सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता हरिशंकर जैन व सात अन्य ने सिविल जज सीनियर डिवीजन संभल की अदालत में एक मुकदमा दायर किया है जिसमें यह बताया गया मंदिर को नष्ट करने के बाद वहां पर मस्जिद बनाई गई। वादियों की ओर से इसे हरिहर मंदिर बताया जा रहा है। सोमवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला आने के बाद तश्वीर साफ हो पाएगी।
संबंधित खबरें
पटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
1 hr agoप्रधानमंत्री मोदी के जनसेवा के 25 साल पूरे, मुख्यमंत्री धामी ने दी बधाई
7 hrs agoकाशी से क्योटो तक भारत-जापान मैत्री की नई राह
7 hrs agoUP Board Exam 2027: डेटशीट का इंतजार खत्म! एडमिट कार्ड कब मिलेंगे
8 hrs agoक्या है मेरठ का चर्चित सांप कांड? जिसमें दोषी साबित हुए पत्नी और प्रेमी
9 hrs agoवृंदावन में हादसा या लापरवाही? सफाई करने टैंक में उतरे 4 छात्रों की मौत
17 hrs agoदिल्ली-NCR और उत्तर भारत में कांपी धरती, उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप
1 day agoअब नहीं रोकेगी पढ़ाई, गांव में खुला ज्ञान का डिजिटल द्वार: सीएम योगी
1 day agoनोएडा एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस में आग, बिहार जा रहे 30 यात्री बस से कूदे
1 day agoक्या मौत से पहले डिप्रेशन में था प्रेमानंद महाराज का शिष्य रसिक दुलारी?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines