---विज्ञापन---

संभल के चर्चित सीओ अनुज चौधरी बाल-बाल बचे, आग बुझाते समय हुआ हादसा

Uttar Pradesh News: बताया जा रहा है कि गुरुवार दोपहर बाद अनुज अपनी टीम के साथ मौलागढ़ स्थित एक मकान में आगजनी के दौरान फायर ब्रिगेड की टीम के साथ पहुंचे थे। आग बुझाते समय अनुज चौधरी आग के काफी करीब पहुंच गए। इस बीच तेज धमाका होने से आग तेजी से फैल गई।

---खबर नीचे जारी है---

Uttar Pradesh News: संभल से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। चर्चित सीओ अनुज चौधरी आग हादसे में बाल-बाल बच गए। बताया जा रहा है कि गुरुवार दोपहर बाद अनुज अपनी टीम के साथ मौलागढ़ स्थित एक मकान में आगजनी के दौरान फायर ब्रिगेड की टीम के साथ पहुंचे थे। इस बीच आग बुझाने के दौरान गैस सिलेंडर और पेट्रोलियम पदार्थ से भरे ड्रम में अचानक धमाका हुआ और आग तेजी से फैल गई।

वर्तमान में चंदौसी के सीओ हैं अनुज चौधरी

जानकारी के मुताबिक, गुरुवार दोपहर मौलागढ़ गांव के एक मकान में आग लग गई। कुछ ही देर में मकान से आग की लपटें निकलने लगी। सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम और संभल के चंदौसी इलाके के सीओ अनुज चौधरी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का काम शुरू किया।

---खबर नीचे जारी है---

दीवार की ओट लेकर खुद को बचाया

आग बुझाते समय अनुज चौधरी आग के काफी करीब पहुंच गए। इस बीच तेज धमाका होने से आग तेजी से फैल गई। सीओ अनुज ने तुरंत मकान की दीवार के ओट में आए गए और खुद को बचा लिया। सीओ को कोई चोट नहीं आई है। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।

होली और जुमा पर दिया बयान हुआ वायरल

बता दें कि अनुज चौधरी लगातार अपने विवादित बयानों और कार्यों को लेकर चर्चा में रहे हैं। संभल जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान हिंसा के बाद उनके कई बयान खूब चर्चा में रहे। होली और जुमा को लेकर दिए गए बयान के बाद उनके खिलाफ जांच के भी आदेश हुए थे। उस दौरान उन्हें सीएम योगी आदित्यनाथ का भी समर्थन मिला।

---खबर नीचे जारी है---

3 मई को हुआ था ट्रांसफर

संभल के एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई 3 मई को बयानों को लेकर चर्चाओं में रहने वाले सीओ अनुज चौधरी का ट्रांसफर किया था। एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई द्वारा किए गए आदेश के तहत सीओ संभल अनुज चौधरी का ट्रांसफर चंदौसी के लिए किया गया था और उनकी जगह प्रशिक्षु आईपीएस आलोक भाटी को संभल का नया सीओ बनाया गया था।

First published on: May 29, 2025 05:21 PM

End of Article

About the Author

Md Junaid Akhtar

युवा पत्रकार मोहम्मद जुनेद अख्तर करीब 12 साल से मीडिया में काम कर रहे हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2013 में ‘अमर उजाला’ गाजियाबाद से की थी। यहां इन्होंने अखबार में करीब एक साल तक रेलवे, कलेक्ट्रेट और आरडब्ल्यूए जैसी बीट पर काम किया। इसके बाद इन्होंने 2014 में ‘नवोदय टाइम्स‘ के लिए रेलवे, स्पोर्ट्स और एजुकेशन की बीट कवर कीं। करीब एक साल बाद 2015 में इनका ट्रांसफर गाजियाबाद से दिल्ली हो गया। दिल्ली में इन्होंने अल्पसंख्यकों के मुद्दों के साथ जंतर-मंतर पर कई बड़े धरने-प्रदर्शन कवर किए। वर्ष 2016 में इनका ट्रांसफर दिल्ली से नोएडा हो गया। नोएडा में इन्होंने क्राइम बीट पर लगातार करीब तीन साल काम तक किया। इसके बाद 2020 में लॉकडाउन के दौरान इन्हें क्राइम के अलावा गौतमबुद्ध नगर के तीनों प्राधिकरण और दूसरी बीट भी कवर करने का मौका मिला। जुनेद अख्तर ने साल 2024 (जनवरी) में ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। इस दौरान इन्होंने ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की नोएडा डिजिटल साइट ट्राइसिटी टुडे में भी काम किया। इस बीच 27 फरवरी 2025 को जुनेद अख्तर ने न्यूज 24 डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। यहां जुनेद अख्तर बतौर सब एडिटर काम कर रहे हैं। जुनेद यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखते हैं। इसके अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद की खबरों पर भी नजर रखते हैं।

Read More
---विज्ञापन---
Sponsored Links by Taboola