होली पर 52 जुमा वाला बयान देकर सुर्खियों में आए सीओ अनुज चौधरी का तबादला कर दिया गया है। उन्हें संभल सर्किल से हटाकर अब चंदौसी सर्किल का सीओ बनाया गया है। जोकि संभल जिले में ही आता है। तबादले के बाद संभल सर्किल की जिम्मेदारी एएसपी आलोक भाटी को सौंपी गई है। इस बदलाव को लेकर अभी पुलिस विभाग की ओर से कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की गई है।
इस बयान के कारण हुए थे चर्चित
बता दें कि संभल सीओ अनुज चौधरी संभल हिंसा को लेकर दिए बयान के कारण चर्चा में रहे थे। उन्होंने होली पर सद्भावना बैठक के बाद बयान दिया था जोकि काफी वायरल हुआ था। संभल सीओ ने कहा था, होली साल में एक बार आती है, लेकिन जुमा तो 52 बार आता है। उनके इस बयान ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी थी और विपक्ष ने उनकी काफी आलोचना की थी।
जबरदस्ती होली का रंग नहीं लगाएं
अनुज चौधरी ने 6 मार्च को कहा था होली के रंगों से असहज महसूस करने वालों को होली के दिन घर के अंदर ही रहना चाहिए। इस बार होली शुक्रवार को पड़ी है, इस दिन जुमे की नमाज भी होती है। होली एक ऐसा त्योहार है जो साल में एक बार आता है, जबकि शुक्रवार की नमाज साल में 52 बार आती है। ऐसे में लोगों को सद्भावना दिखाना चाहिए। अगर कोई होली के रंगों से परहेज करता है तो उसे घर में ही नमाज पढ़नी चाहिए। वहीं इस दौरान उन्होंने हिंदुओं से अपील करते हुए कहा कि किसी को भी जबरदस्ती होली का रंग नहीं लगाएं।
ये भी पढ़ेंः दिल्ली से बिहार जा रही टूरिस्ट बस पर हमला, यात्रियों को पीटने का वीडियो वायरल
बयान का सीएम योगी ने किया था समर्थन
उनके इस बयान का सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी समर्थन किया था। सीएम ने एक इंटरव्यू में कहा था, जुमे की नमाज हर सप्ताह होती है, लेकिन हेाली साल में एक बार आती है। संभल का वो अधिकारी पहलवान रहा है तो उनका बयान भी उसी हिसाब का है। संभल में जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान भड़की हिंसा के बाद बलवाइयों की गोली से अनुज चौधरी घायल हो गए थे। हालांकि उनका भी गोली चलाते एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसके बाद काफी बवाल हुआ था।
संबंधित खबरें
'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
2 hrs agoयूपी के पीलीभीत SIR मामले में बड़ी कार्रवाई, 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
4 hrs agoमिशन यूपी 2027: अमित शाह के सामने बीजेपी की चुनावी चुनौती
6 hrs ago'मुकदमे फर्जी हैं…', आजम खान से जेल में मिलकर बोले अखिलेश यादव
7 hrs agoएशियन पैरा गेम्स में स्वाति चौधरी ने जीता सिल्वर, सीएम योगी ने दी बधाई
9 hrs ago'कार की खिड़कियों में फंसाए हाथ और...', कानपुर में बेरहमी से युवक की हत्या
9 hrs agoक्या काशीपुर में था द्रोणाचार्य का आश्रम? पुराना इतिहास खंगाल रही ASI
11 hrs agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
12 hrs agoयूपी में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी की होगी जांच, अफसरों पर एक्शन के निर्देश
23 hrs agoउन्नाव में हाईवे किनारे बॉक्स में मिली युवक की लाश, हिरासत में पत्नी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines