संभल CO अनुज चौधरी का तबादला, मिली नई जिम्मेदारी; होली पर दिया था 52 जुमा वाला बयान

संभल सीओ अनुज चौधरी का तबादला हो गया है। संभल दंगों के वक्त उनकी फायरिंग वाला वीडियो वायरल हुआ था। इसके बाद वे विपक्ष के निशाने पर रहे। इसके बाद उन्होंने होली पर जुमा को लेकर भी बयान दिया था।

Sambhal CO Anuj Chaudhary transfer

CO Anuj Chaudhary

विज्ञापन

होली पर 52 जुमा वाला बयान देकर सुर्खियों में आए सीओ अनुज चौधरी का तबादला कर दिया गया है। उन्हें संभल सर्किल से हटाकर अब चंदौसी सर्किल का सीओ बनाया गया है। जोकि संभल जिले में ही आता है। तबादले के बाद संभल सर्किल की जिम्मेदारी एएसपी आलोक भाटी को सौंपी गई है। इस बदलाव को लेकर अभी पुलिस विभाग की ओर से कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की गई है।

इस बयान के कारण हुए थे चर्चित

बता दें कि संभल सीओ अनुज चौधरी संभल हिंसा को लेकर दिए बयान के कारण चर्चा में रहे थे। उन्होंने होली पर सद्भावना बैठक के बाद बयान दिया था जोकि काफी वायरल हुआ था। संभल सीओ ने कहा था, होली साल में एक बार आती है, लेकिन जुमा तो 52 बार आता है। उनके इस बयान ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी थी और विपक्ष ने उनकी काफी आलोचना की थी।

विज्ञापन

जबरदस्ती होली का रंग नहीं लगाएं

अनुज चौधरी ने 6 मार्च को कहा था होली के रंगों से असहज महसूस करने वालों को होली के दिन घर के अंदर ही रहना चाहिए। इस बार होली शुक्रवार को पड़ी है, इस दिन जुमे की नमाज भी होती है। होली एक ऐसा त्योहार है जो साल में एक बार आता है, जबकि शुक्रवार की नमाज साल में 52 बार आती है। ऐसे में लोगों को सद्भावना दिखाना चाहिए। अगर कोई होली के रंगों से परहेज करता है तो उसे घर में ही नमाज पढ़नी चाहिए। वहीं इस दौरान उन्होंने हिंदुओं से अपील करते हुए कहा कि किसी को भी जबरदस्ती होली का रंग नहीं लगाएं।

बयान का सीएम योगी ने किया था समर्थन

उनके इस बयान का सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी समर्थन किया था। सीएम ने एक इंटरव्यू में कहा था, जुमे की नमाज हर सप्ताह होती है, लेकिन हेाली साल में एक बार आती है। संभल का वो अधिकारी पहलवान रहा है तो उनका बयान भी उसी हिसाब का है। संभल में जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान भड़की हिंसा के बाद बलवाइयों की गोली से अनुज चौधरी घायल हो गए थे। हालांकि उनका भी गोली चलाते एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसके बाद काफी बवाल हुआ था।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ