हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

भाजपा नेता की हत्या के बाद संभल पहुंचे BJP प्रदेश अध्यक्ष, गुलफाम सिंह यादव की हत्या पर क्या बोले?

संभल में भाजपा नेता गुलफाम सिंह यादव की हत्या से हड़कंप मच गया है। बेटे ने 6 लोगों पर हत्या में शामिल होने की शंका जताई है। परिजनों से मिलने के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी संभल पहुंचे।

विज्ञापन

Sambhal News : उत्तर प्रदेश के संभल में भाजपा नेता की हत्या के बाद हड़कंप मच गया है। इस हत्याकांड को लेकर उनके बेटे ने चार नामजद समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है, जिसमें कई सपा नेताओं के नाम शामिल हैं। बताया जा रहा है कि भाजपा नेता की इंजेक्शन लगाकर हत्या की गई थी। इस घटना के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है। अब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी पीड़ित परिवार से मिलने संभल पहुंचे।

हत्या को लेकर उठ रहे सवाल

भाजपा नेता गुलफाम सिंह यादव की हत्या को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। इस मामले को लेकर राजनीति भी तेज हो गई है। इसी बीच भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने संभल पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने कहा, “यह हम सबके लिए बहुत दुखद घटना है। हमारी पार्टी की पूरी संवेदना परिवार के साथ है।”

दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई

भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि प्रशासन और सरकार दोनों सतर्क हैं और जो भी दोषी होगा, उस पर ऐसी कठोरतम कार्रवाई की जाएगी, जो मिसाल बनेगी। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि परिवार को पूरी सुरक्षा दी जाएगी और भाजपा उनके साथ खड़ी है।

विज्ञापन

बेटे ने लगाया सुनियोजित हत्या का आरोप

गुलफाम सिंह यादव के बड़े बेटे और पूर्व ब्लॉक प्रमुख दिव्य प्रकाश यादव ने कहा कि हत्या पूरी तरह से सुनियोजित थी। उन्होंने बताया, “मेरे पिता की हत्या ब्लॉक प्रमुख की राजनीति को लेकर की गई। उन्होंने हत्या से पहले तीनों हमलावरों को पहचान लिया था। हमने पुलिस को चार नाम सौंप दिए हैं।” अब पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और दोषियों की तलाश में जुट गई है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola