UP News: यूपी के बरेली में जुमा पर हुई हिंसा का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। सरकार ने कार्रवाई करते हुए अब तक 81 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं 3 लोगों का हॉफ मर्डर किया है। प्रशासन ने बरेली में कर्फ्यू भी लगाया था। कई बार शहर में इंटरनेट भी बंद हो चुका है। मामले में अब समाजवादी पार्टी ने भी एक्शन लिया। सपा ने बरेली के लिए अपना प्रतिनिधिमंडल तैयार किया है। प्रतिनिधिमंडल 4 अक्टूबर को बरेली जाएगा। प्रतिनिधिमंडल डीआईजी और कमिश्नर से मुलाकात करेगा। इसके अलावा मंडल पीड़ित परिवारों से भी मुलाकात करेगा। लेकिन लखनऊ से निकलने से पहले ही पुलिस ने डेलीगेशन को रोक लिया है। साथ ही संभल सांसद जियाउर्रहमान बर्क को हाउस अरेस्ट कर लिया है। सांसद डेलीगेशन में शामिल हैं।
जियाउर्रहमान बर्क के आवास पर फोर्स तैनात
समाजवादी पार्टी (सपा) के मंडल स्तरीय कार्यक्रम में भाग लेने के लिए सम्भल सांसद जियाउर्रहमान बर्क का नाम भी प्रतिनिधिमंडल में शामिल किया गया है। प्रतिनिधिमंडल का कार्यक्रम बरेली मंडल में डीआईजी और कमिश्नर से मुलाकात का है। इसके चलते पुलिस ने सतर्कता बढ़ा दी है। जानकारी के अनुसार सांसद बर्क के बरेली रवाना होने की सूचना मिलते ही सम्भल पुलिस अलर्ट मोड में आ गई। थाना नखासा व थाना रायसत्ती पुलिस ने उनके दीपा सराय स्थित आवास पर पहरा बिठा दिया है। पुलिस बल की तैनाती का उद्देश्य सांसद को बरेली जाने से रोकना बताया जा रहा है।
क्या बोले नेता प्रतिपक्ष पांडेय?
यूपी विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने कहा कि पुलिस ने उन्हें घर पर ही रहने और बरेली न जाने का नोटिस दिया था। मेरे नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल बरेली जा रहा था। मुझे पुलिस ने नोटिस दिया था, और इंस्पेक्टर ने मुझसे कहा था कि मुझे घर पर ही रहना है और कहीं नहीं जाना है। अगर कलेक्टर ने लिखा होता, तो मैं उसे स्वीकार कर लेता। फिर, बरेली के डीएम का एक पत्र आया। उन्होंने यह भी कहा कि आपके आने से यहाँ का माहौल खराब होगा, इसलिए आपको यहां नहीं आना चाहिए। कहा कि अपनी कमियों को छिपाने के लिए वे हमें वहां जाने की अनुमति नहीं दे रहे हैं। अब हम अपनी पार्टी के सदस्यों से बात करेंगे और उसके अनुसार निर्णय लेंगे।
प्रतिनिधिमंडल में शामिल हैं 14 नेता
सपा प्रतिनिधिमंडल में 14 नेता शामिल हैं। इसमें यूपी में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे, सांसद हरेंद्र मलिक, सांसद इकरा हसन, सांसद जियाउर्रहमान बर्क, सांसद मोहिबुल्लाह, सांसद नीरज मौर्य, पूर्व सांसद वीरपाल सिंह, पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन, जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप, महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी, विधायक अताउर्रहमान, विधायक शहजिल इस्लाम अंसारी, पूर्व मंत्री भगवत शरण गंगवार और प्रदेश सचिव शुभलेश यादव शामिल रहेंगे।
यह भी पढ़ें: बरेली में 48 घंटे के लिए इंटरनेट और SMS सर्विस बन्द, गृह विभाग ने लिया फैसला
डीएम को सौपेंगे ज्ञापन
समाजवादी पार्टी ने पत्र जारी कर बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर सपा का प्रतिनिधिमडंल बरेली जायेगा। बताया कि प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवारों से मिलकर उनकी समस्याओं के निदान के लिए बरेली डीआईजी और कमिश्नर से मिलकर बात करेगा। इसके बाद रिपोर्ट प्रदेश कार्यालय में प्रस्तुत करेंगे।
सपा ने लगाए ये आरोप
सपा पार्टी ने कहा कि बरेली में गत 26 सितम्बर को जुमे की नमाज के बाद मुस्लिम समाज के लोग समस्याओं को लेकर शांतिपूर्ण ढंग से जिलाधिकारी को ज्ञापन देने जा रहे थे। सपा ने आरोप लगाया कि निर्दोष लोगों पर रास्ते में पुलिस और पीएसी ने बेरहमी से लाठीचार्ज किया गया। जिसमें बहुत से लोग गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। 81 लोगों को जेल भेज दिया गया है। 4 बारात घर सीज कर दिये गये हैं। बुलडोजर से कई मकानों और दुकानों को ढहा दिया गया है। साथ ही सपा ने बताया कि पुलिस ने 3 लोगों का हॉफ एनकाउटर कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें: ‘ये कहीं से भी ठीक नहीं’, बरेली और संभल में Bulldozer Action पर भड़के सपा सांसद Zia Ur Rahman
संबंधित खबरें
यूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
56 mins ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
3 hrs agoयूपी के पीलीभीत SIR मामले में बड़ी कार्रवाई, 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
5 hrs agoमिशन यूपी 2027: अमित शाह के सामने बीजेपी की चुनावी चुनौती
7 hrs ago'मुकदमे फर्जी हैं…', आजम खान से जेल में मिलकर बोले अखिलेश यादव
8 hrs agoएशियन पैरा गेम्स में स्वाति चौधरी ने जीता सिल्वर, सीएम योगी ने दी बधाई
10 hrs ago'कार की खिड़कियों में फंसाए हाथ और...', कानपुर में बेरहमी से युवक की हत्या
10 hrs agoक्या काशीपुर में था द्रोणाचार्य का आश्रम? पुराना इतिहास खंगाल रही ASI
12 hrs agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
13 hrs agoयूपी में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी की होगी जांच, अफसरों पर एक्शन के निर्देश
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines