राज्यसभा में समाजवादी पार्टी के सांसद रामजी लाल सुमन द्वारा राणा सांगा पर की गई विवादित टिप्पणी को लेकर सियासी घमासान शुरू हो गया है। इस मामले को लेकर राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा से लेकर डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने राणा सांगा पर विवादित टिप्पणी करने के लिए सपा नेता रामजी लाल सुमन को लताड़ा है। वहीं, मेवाड़ के पूर्व राजपरिवार और नाथद्वारा विधायक विश्वराज सिंह ने सपा सांसद सुमन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इस हंगामे के बीच सपा सांसद रामजी लाल सुमन ने अपने इस बयान को लेकर सफाई दी और कहा कि उनका उद्देश्य किसी की भावना को ठेस पहुंचाना नहीं था।
रामजी लाल सुमन के बदले सुर
राणा सांगा पर टिप्पणी को लेकर हो रहे विवाद के बीच सपा नेता रामजी लाल सुमन ने राज्यसभा में दिए अपने बयान पर कहा कि मैंने किसी की भावनाओं को आहत नहीं किया है। मैंने केवल इतिहास के तथ्य को बताया है। सदन में गृह मंत्रालय के कामकाज को लेकर चर्चा चल रही थी। होली से देखा जा रहा था कि मुस्लिम समाज को लेकर तमाम तरह के बयान जा रहे थे, जो देश के स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं हैं। बार-बार कहा जाता है कि भारत के मुसलमानों में बाबर का डीएनए है। लेकिन सवाल यह है कि आखिर बाबर को हिंदुस्तान लेकर कौन आया? मैंने वही बताया कि राणा सांगा ने बाबर को बुलाया था। मेरा उद्देश्य किसी की भावना को ठेस पहुंचाने नहीं था।
यह भी पढ़ें: Exclusive: ग्रेटर नोएडा वेस्ट वाले ध्यान दें! सुबह 11 बजे तक घर से न निकलें, पुलिस ने रूट किया बंद, जानें वजह
राजस्थान के सीएम और डिप्टी सीएम ने लताड़ा
बता दें कि राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा ने सपा नेता के बयान की निंदा करते हुए कहा कि रामजी लाल सुमन ने सिर्फ राजस्थान की 8 करोड़ जनता को ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लोगों की भावना को आहत किया है। वहीं डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने सपा सांसद के इस बयान को शर्मनाक और निंदनीय बताया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि रामजी लाल सुमन को अपने इस बयान के लिए सार्वजनिक तौर पर माफी मांगनी चाहिए।
संबंधित खबरें
SIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
4 hrs agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
12 hrs agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
1 day agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
1 day agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
1 day agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
1 day agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
1 day agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
1 day agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
1 day agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines