---विज्ञापन---

‘अपने प्रवचन में यही सिखाते हैं क्या…’ अनिरुद्धाचार्य पर सपा सांसद प्रिया सरोज का पलटवार

MP Priya Saroj on Aniruddhacharya Comment: अखिलेश यादव और अनिरुद्धाचार्य के पुराने वीडियो के मामले में अब सपा की युवा सांसद प्रिया सरोज ने एंट्री मारी है। उन्होंने अनिरुद्धाचार्य के रिएक्शन वीडियो पर पलटवार किया और उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

---विज्ञापन---

MP Priya Saroj on Aniruddhacharya Comment: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और कथावाचक अनिरुद्धाचार्य के पुराने वीडियो के वायरल वाले मामले में अब दिलचस्प मोड़ आया है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद अनिरुद्धाचार्य की तरफ से प्रतिक्रिया सामने आ गई। लेकिन इस पर अखिलेश यादव की ओर से कोई रिएक्शन सामने नहीं आया। लेकिन उन्हीं की समाजवादी पार्टी की युवा सांसद प्रिया सरोज ने अनिरुद्धाचार्य के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने अखिलेश यादव की बात सही साबित करते हुए अनिरुद्धाचार्य के ज्ञान और प्रवचन पर सवाल खड़ा किया है।

अनिरुद्धाचार्य पर प्रिया सरोज का पलटवार

अखिलेश यादव की तरफ से तो अनिरुद्धाचार्य के रिएक्शन वीडियो पर कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई, लेकिन मछलीशहर लोकसभा सीट से सपा सांसद प्रिया सरोज ने अनिरुद्धाचार्य पर पलटवार किया है। प्रिया सरोज ने एक्स पर अनिरुद्धाचार्य की रिएक्शन क्लिप शेयर की और लिखा कि जब कोई बाबा भगवान कृष्ण का नाम बताने में असफल हो जाता है, तो वह अपनी छवि सुधारने के लिए अखिलेश यादव का नाम हिंदू-मुस्लिम के साथ जोड़ देता है। आप अपने प्रवचन में यही सिखाते हैं क्या?

---विज्ञापन---

आखिर क्या है पुराने वीडियो में?

दरअसल, मामला कुछ ऐसा है कि सोशल मीडिया पर इस समय अखिलेश यादव और कथावाचक अनिरुद्धाचार्य का साल 2023 का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अखिलेश और अनिरुद्धाचार्य भगवान श्रीकृष्ण के पहले पुराक नाम और शूद्र शब्द को लेकर चर्चा कर रहे हैं। वीडियो में अखिलेश ने अनिरुद्धाचार्य से भगवान कृष्ण का पहला पुकार नाम पूछते दिखे। इसके बाद दोनों शूद्र शब्द पर चर्चा करने लगे। इस वीडियो में अनिरुद्धाचार्य से अखिलेश यादव ने कहा कि आइंदा किसी को शूद्र न कहें।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: क्या है भगवान श्रीकृष्ण का पहला नाम? जिसका जवाब अखिलेश को नहीं दे पाए कथावाचक अनिरुद्धाचार्य

ये क्या बोल गए अनिरुद्धाचार्य?

इस वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए अनिरुद्धाचार्य ने अखिलेश यादव का नाम लिए बिना उन पर हमला किया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम ने उनसे कहा कि ‘आपका रास्ता और मेरा रास्ता अलग है,’ क्योंकि उन्होंने पूर्व सीएम के पूछे गए सवाल का उनके मन मुताबिक जवाब नहीं दिया। वे ऐसी बातें मुसलमानों से नहीं कहेंगे। ऐसे राजा देश का कैसे कल्याण करेंगे और प्रजा की कैसे सेवा करेंगे?

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: ‘मुसलमानों से नहीं कहते कि हमारा रास्ता अलग’, अखिलेश यादव के साथ वायरल वीडियो पर बोले कथावाचक अनिरुद्धाचार्य

First published on: Jul 17, 2025 04:41 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola