उत्तर प्रदेश में सीएम योगी की तारीफ करने पर पार्टी से निकाली गईं विधायक पूजा पाल की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा कि प्रयागराज में अतीक अहमद का खात्मा होने के बाद सभी पीड़ितों को न्याय मिला है। मुख्यमंत्री योगी ने अतीक अहमद को मिट्टी में मिलाकर प्रयागराज को ही नहीं पूरे उत्तर प्रदेश को राहत दिलाई है।
‘मैं भी अतीक अहमद से पीड़ित थी’
विधायक पूजा पाल ने कहा कि ‘अतीक अहमद से सैकड़ों लोग पीड़ित थे उसमें मैं भी शामिल हूं। मैं अतीक अहमद मामले में पहले दिन से मुख्यमंत्री के इस कदम की तारीफ कर रही हूं, मैं ही नहीं हर कोई तारीफ कर रहा है। आपको पता नहीं प्रयागराज में अतीक अहमद से पीड़ित लोगों ने उन्हें विधायक बनाकर सदन में भेजा है कि मैं उनकी आवाज बन सकूं। मेरे क्षेत्र के गरीब, बेसहारा और अतीक से पीड़ित परिवारों ने उन्हें जिताकर यहां भेजा है।’
पति का शव अंतिम संस्कार के लिए भी नहीं मिला
विधायक पूजा पाल ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के कारण मेरे दुश्मनों का सफाया हो गया। मेरे पति की हत्या अतीक अहमद ने की थी और फिर योगी आदित्यनाथ सरकार ने मुझे न्याय दिलाकर अतीक अहमद को सजा दी। उन्होंने कहा कि मेरे पति पूर्व विधायक राजू पाल की अतीक अहमद ने बेरहमी से हत्या कर दी। मुझे राजू पाल का शव अंतिम संस्कार के लिए भी नहीं मिला।
ये भी पढ़ें: कौन हैं विधायक पूजा पाल? सपा ने जिन्हें दिखाया बाहर का रास्ता, CM योगी की तारीफ से हो रही चर्चा
सीएम योगी ने दिलाया न्याय
विधायक पूजा पाल ने कहा कि जिस समय मेरे पति की हत्या की गई मैं सिर्फ 18 साल की थी। इस घटना के बाद वह बीमार पड़ गई। 2005 से न्याय के लिए तरस रही थी। मैं जीवन में कभी कोर्ट नहीं गई, लेकिन चक्कर लगाते-लगाते थक गई। राजू पाल हत्याकांड के गवाहों को चुप करा दिया गया। जब मैं अतीक जैसे अपराधियों के खिलाफ लड़ रही थी और थक रही थी, तब योगी आदित्यनाथ ने मुझे न्याय दिलाया।
ये भी पढ़ें: सपा ने विधायक पूजा पाल को पार्टी से निकाला, सदन में की थी मुख्यमंत्री योगी की तारीफ
अखिलेश यादव से थी उम्मीद, योगी ने किया सफाया
पूजा पाल ने कहा कि नेताजी मुलायम सिंह यादव के समय में मैं समाजवादी पार्टी से जुड़ी नहीं थी। उन्हीं के समय में अतीक सपा से सांसद बने थे। विधायक पूजा ने कहा, ‘मुझे लगा कि अखिलेश यादव युवा नेता हैं और अपराधियों से नफरत करते हैं, इसलिए मैंने बसपा छोड़कर समाजवादी पार्टी ज्वाइन कर ली। उनके कार्यकाल में भी मेरी आवाज नहीं सुनी गई।’ उन्होंने कहा कि यह कहना गलत नहीं होगा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा उठाए गए कदमों की वजह से मुझे न्याय मिला है। यह भी सच है कि उनके कार्यकाल में मेरे दुश्मनों का सफाया हुआ है।
संबंधित खबरें
महिला सुरक्षा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योगी सरकार की तारीफ की
5 hrs agoआगरा में ठप रहेगी PNG और CNG सप्लाई, जानें टाइमिंग और प्रभावित इलाके
6 hrs ago'थैंक गॉड राम ने अल्पसंख्यक नहीं मारा,' पोस्ट के लिए यूपी CEO ने मांगी माफी
7 hrs agoग्रेटर नोएडा वेस्ट-शाहबेरी के लिए आ रहा डबल डेकर एलिवेटेड रोड
8 hrs ago1 नवंबर से टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें
9 hrs agoमुस्कान-साहिल का रिश्ता कबूल? मिलने आए परिजन, एक वकील करेगा दोनों की पैरवी
10 hrs agoवाल्मीकि जयंती: नींव के पत्थरों का सच्चा सम्मान
11 hrs ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
23 hrs agoबूथ कैप्चरिंग के आरोपों पर चुनाव आयोग का एक्शन, 6 अधिकारी सस्पेंड
23 hrs agoकौन हैं BJP MLC देवेंद्र प्रताप? जिनकी शिकायत पर EC ने ऑर्ब्जवर को हटाया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines