SP leader Swami Maurya react on Paramahamsa Acharya: सनातन और हिंदुत्व को लेकर तेज हुई बयानबाजी के बीच जगतगुरु परमहंस आचार्य और स्वामी प्रसाद मौर्य आमने सामने आकर एक बार फिर चर्चाओं में आ गए हैं। बीते सोमवार को जगतगुरु परमहंस आचार्य ने एक निजी मीडिया चैनल को दिए गए इंटरव्यू में स्वामी प्रसाद मौर्या को लेकर एक बड़ा विवादित दिया था। अपने बयान में उन्होंने स्वामी प्रसाद मौर्या को गोली मारने वाले शख्स को 25 करोड़ रुपए देने का ऐलान किया था। जगतगुरु परमहंस आचार्य का ये बयान सामने आने के बाद बीते कई दिनों से शांत बैठे स्वामी मौर्या ने अपना जुबानी हमला शुरू कर दिया है, जिसके चलते परमहंस आचार्य के इस बयान पर पलटवार करते हुए स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि जगतगुरु परमहंस आचार्य एक कुख्यात अपराधी है। इसके साथ ही उन्होंने परमहंस आचार्य को नरपिशाच कहा है।
परमहंस आचार्य को कुख्यात अपराधी बताकर कहा- ‘ये नरपिशाच है’
बीते दिनों से लगातार अपने बयानों के चलते चर्चाओं में रहने वाले समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने जगतगुरु परमहंस आचार्य के बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि परमहंस आचार्य अपना चेहरा आम जनता के सामने उजागर कर रहे हैं। इसके बाद उन्होंने कहा कि ये साधु संत धर्माचार्य के भेष में नरपिशाच है। अब इनका अपराधिक चरित्र जगजाहिर हो रहा है। उन्होंने कहा कि परमहंस आचार्य जो गुण दिखा रहे हैं वो धर्माचार्यों का गुण नहीं है।
पीठाधीश्वर परमहंस आचार्य को स्वामी ने बताया कुख्यात अपराधी
अपने तीखे बयानों से पीठाधीश्वर परमहंस आचार्य पर पलटवार करते हुए स्वामी प्रसाद मौर्या यहीं नहीं रुके। उन्होंने अपनी जुबां को और अधिक धार देते हुए पीठाधीश्वर परमहंस आचार्य को कुख्यात अपराधी बताया औऱ खहा कि परमहंस आचार्य साधु के वेश में खुद को छिपाए हुए हैं। उन्होंने आगे कहा कि परमहंस आचार्य के इन बयानों के बाद भी पुलिस गूंगी बहरी बनी तमाशा देख रही है, ऐसा लगता है जैसे उत्तर प्रदेश में कानून राज पूरी तरह खत्म हो गया है। शायद इसीलिए ऐसे लोग कानून की गिरफ्त से बाहर हैं।
परमहंस आचार्य ने मौर्या को गोली मारने पर रखा था 25 करोड़ का इनाम
आपको बताते चलें कि पीठाधीश्वर परमहंस आचार्य ने स्वामी प्रसादद मौर्या से ठीक पहले उनपर एक भड़काऊ बयान दिया था, जिसमें परमहंस आचार्य ने स्वामी मौर्य को गोली मारने वालों को 25 करोड़ इनाम देने की घोषणा की थी। इसके साथ ही अपने उस भयान में उन्होनें ये भी कहा था कि स्वामी को गोली मारने के लिए 4 लोगों को तैयार किया है, जो कि स्वामी मौर्या को गोली मारेंगे। उन्होंन आगे कहा था कि स्वामी प्रसाद मौर्य डरकर छुप गए हैं।
संबंधित खबरें
'मुसलमान होने की सजा मिल रही', गिरफ्तारी पर छलका आजम खान का दर्द
1 hr ago'आजम के नहीं हुए तो मेरे क्या होंगे', स्वामी प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला
4 hrs agoब्लू ड्रम मर्डर: मुस्कान-साहिल ने गिनाईं फांसी की सजा की 15 कानूनी खामियां
5 hrs agoनोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
15 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
18 hrs agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
19 hrs agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
21 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
21 hrs ago‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
23 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines