उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में सपा के वरिष्ठ नेता पप्पू सिंह चौहान को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। उन पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि पप्पू सिंह चौहान सोमवार को फतेहपुर में मकबरे में तोड़फोड़ करने वाली भीड़ में शामिल थे। शिकायत मिलने के बाद सपा ने यह कार्रवाई की है।
फतेहपुर के सपा जिलाध्यक्ष सरेंद्र प्रताप सिंह ने मंगलवार को इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर की है। उनका कहना है कि पप्पू सिंह चौहान पुत्र अभिमन्यु सिंह गांव रहिमालन का पुरवा पोस्ट जमरांवा हुसेनगंज तहसील जिला फतेहपुर के रहने वाले हैं। उन पर पार्टी विरोध गतिविधियों में शामिल होने के आरोप लगे हैं। पार्टी कमेटी की जांच में आरोप सही पाए जाने पर उन्हें पार्टी से निकाल दिया गया है।
ये भी पढ़ें: एक ट्रांसजेंडर, 3 आशिक, 3 मर्डर-सुसाइड… क्या है रूम नंबर 27 का राज, पढ़ें काजल हत्याकांड की इनसाइड स्टोरी
फतेहपुर मकबरे में की थी तोड़फोड़
फतेहपुर के कई सपा नेताओं का कहना है कि पप्पू सिंह चौहान मंगलवार को मकबरे में तोड़फोड़ करने वाली भीड़ में शामिल थे। कई स्थानीय लोगों ने उनकी पहचान की थी। इसके अलावा सोशल मीडिया पर वायरल हो रही कई वीडियो में भी पप्पू सिंह तोड़फोड़ करते दिख रहे हैं। जिसके बाद सपा हाईकमान में मामले को संज्ञान में लिया और उन पर कार्रवाई की है।
ये भी पढ़ें: 50 बेटों के पिता की सच्चाई आई सामने, वोटर लिस्ट वायरल होने पर मचा था हंगामा
पप्पू सिंह चौहान ने पार्टी नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप
वहीं दूसरी तरफ पप्पू सिंह चौहान ने भी समाजवादी पार्टी से इस्तीफा दिए जाने की बात कही है। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वह कह रहे हैं कि फतेहपुर में सिर्फ एक ही धर्म विशेष लोगों का बोलबाला है। वो लोग उन्हें पार्टी में आगे आने देना नहीं चाहते हैं। जब भी वह हिंदू धर्म की बात करते हैं तो उन्हें बहुत भला-बुरा कहा जाता है। इसी बात से आहत होकर उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।
ये भी पढ़ें: ‘राष्ट्रीय लोकदल जिसके साथ गया उसका सूपड़ा साफ’, कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने दिया बड़ा बयान
संबंधित खबरें
यूपी में बढ़ी CNG की कीमतें, लखनऊ-अयोध्या में 2 से 3 रुपये तक हुई महंगी, जानें अपनी सिटी का रेट
16 mins agoजातिवाद बनाम योगी का समावेशी विकास
1 hr agoकैंचीधाम जाने का बना रहे हैं प्लान? लॉन्ग वीकेंड से नैनीताल में लगे 'महाजाम' पर पुलिस ने दिया अहम अपडेट
2 hrs agoक्यों हुई अजय राय की छुट्टी, कैसे मिली आराधना को UP की कमान? चुनाव से पहले कांग्रेस ने क्यों बदला चीफ
5 hrs agoनोएडा में 43वीं मंजिल से कूदकर शख्स ने किया सुसाइड, सुपरनोवा सोसाइटी में एक दिन पहले लिया था कमरा
6 hrs agoUP में कांग्रेस ने क्यों खेला 40 साल पुराना 'ट्रिपल कार्ड', जानिए- क्या है सोशल इंजीनियरिंग स्ट्रेटेजी?
8 hrs agoअयोध्या रामजन्मभूमि परिसर में गैस पाइपलाइन फटने से बढ़ी टेंशन, कुछ देर के लिए रोके गए मंदिर के दर्शन
8 hrs agoआराधना मिश्रा बनीं यूपी कांग्रेस की अध्यक्ष, परगट सिंह को मिली पंजाब की कमान
22 hrs agoKal Ka Mausam: दिल्ली-NCR में साफ रहेगा आसमान, विदाई की राह पर मानसून; कुछ राज्यों में हो सकती है हल्की बूंदा-बांदी
22 hrs agoकौन हैं आराधना 'मोना' मिश्रा? जिन्हें मिली यूपी कांग्रेस की कमान, समझें 2027 का पूरा सियासी गणित
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines