SP leader ramgopal yadav gave big statement on Azam khan: समाजवादी पार्टी के नेता आजम खां एक तरफ सीतापुर जेल में बंद हैं। वहीं दूसरी ओर लोकसभा चुनाव से पहले यूपी में आजम के नाम पर सियासत गर्म होती हुई नजर आ रही है। हाल ही में सपा नेता आजम खां से मिलने की इच्छा जाहिर करने वाले यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय पर अखिलेश यादव ने जवाबी हमला बोला था। इसके बाद अब आजम खां के मुद्दे पर सपा महासचिव रामगोपाल यादव ने धमकी भरे अंदाज में बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अगर आजम खां का एनकाउंटर होता है तो इस देश में क्या होगा, इसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती है। राम गोपाल यादव के इस बयान के सामने आने के बाद अब ये बात भी साफ हो गई है कि सपा नेताओं को आजम के एनकाउंटर का डर भी सताने लगा है।
‘आजम के साथ जितना अन्याय हो रहा उतना किसी नेता के साथ नहीं हुआ’
सोमवार को इटावा में एक कार्यक्रम में पहुंचे सपा महासचिव रामगोपाल यादव ने कहा कि आजम खां के साथ जितना अन्याय हो रहा है, उतना अन्याय अभी तक किसी भी राजनैतिक नेता के साथ नहीं हुआ है। उन्होंने आगे धमकी भरे अंदाज में कहा कि अगर आजम खां का एनकाउंटर होगा तो इस देश में क्या होगा, इसकी कोई कल्पना नहीं कर सकता। सपा महासचिव के इस बयान के सामने आने के बाद यूपी में सियासी हलचल तेज हो गई है। आपको बता दें कि दो सप्ताह पहले MP-MLA कोर्ट ने फर्जी प्रमाण पत्र मामले में सपा नेता आजम खान, उनकी पत्नी और बेटे अब्दुल्ला आजम को दोषी करार दिया था, जिसके बाद कोर्ट ने परिवार के तीनों सदस्यों को सात-सात साल की सजा देते हुए सीधे जेल भेज दिया था।
‘यूपी में हो रहे सभी एनकाउंटर फर्जी हैं’ : सपा महासचिव
सपा महासचिव रामगोपाल यादव ने आजम खां पर बड़ा बयान देने के साथ ही यूपी पुलिस की ओर से हो रही एनकाउंटर की कार्रवाई पर भी सवाल खड़ा किया। उन्होंने गाज़ियाबाद एनकाउंटर पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि इस प्रदेश में महिलाओं का जीना दूभर हो गया है और साथ ही यूपी की कानून व्यवस्था भी पूरी तरह से चौपट हो चुकी है। इसके साथ ही उन्होंने यूपी के अधिकारियों पर सीएम को गलत सूचना देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यूपी के मुख्यमंत्री को कुछ विभागीय अधिकारी घेरे हुए हैं, जो मुख्यमंत्री को गलत सूचना देते हैं और असलियत तक जाने नहीं देते हैं। अंत में उन्होंने एनकाउंटर पर कहा कि यूपी में सभी एनकाउंटर फर्जी तरीके से हो रहे है, यदि किसी को पकड़कर मार दिया जाए तो उसे एनकाउंटर नहीं हत्या कहेंगे।
संबंधित खबरें
यूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
5 hrs agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
14 hrs agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
15 hrs agoशराब पर पत्नी से झगड़े के बाद नाले में कूदा युवक; रात भर चला सर्च ऑपरेशन
17 hrs agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
1 day agoप्रधानमंत्री मोदी के जनसेवा के 25 साल पूरे, मुख्यमंत्री धामी ने दी बधाई
1 day agoकाशी से क्योटो तक भारत-जापान मैत्री की नई राह
1 day agoUP Board Exam 2027: डेटशीट का इंतजार खत्म! एडमिट कार्ड कब मिलेंगे
1 day agoक्या है मेरठ का चर्चित सांप कांड? जिसमें दोषी साबित हुए पत्नी और प्रेमी
1 day agoवृंदावन में हादसा या लापरवाही? सफाई करने टैंक में उतरे 4 छात्रों की मौत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines