Moradabad News : उत्तर प्रदेश से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। अखिलेश यादव के नेता ने पिस्टल से खुद को गोली मार ली, जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई। नेता के इस कदम से कार्यकर्ता हैरान हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी। हालांकि, अभीतक सुसाइड का कारण पता नहीं चल सका है।
मुरादाबाद में सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डीपी यादव ने शनिवार सुबह अचानक से आत्मघाती कदम उठा लिया। उन्होंने बुद्ध विहार स्थित अपने घर में खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया। गोली की आवाज सुनकर घर के लोग दौड़कर डीपी यादव के कमरे में पहुंचे, जहां उनकी लाश पड़ी थी। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को मामले की सूचना दी।
यह भी पढ़ें : पान-मसाला खाने वाले सावधान, UP की योगी सरकार ने जारी किया बड़ा आदेश, जानें कब से होगा लागू?
पूर्व जिलाध्यक्ष के घर पर जुटी सपाइयों की भीड़
पुलिस के आलाधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस जांच कर रही है कि आखिर पूर्व जिला अध्यक्ष ने क्यों सुसाइड किया। इस घटना की सूचना मिलते ही समाजवादी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता डीपी यादव के घर पहुंचने लगे हैं। उनके घर में सपाइयों की भीड़ जुटी है।
यह भी पढ़ें : कैसरगंज में बड़ा हादसा, बृजभूषण सिंह के बेटे के काफिले ने दो युवकों को कुचला
चुनाव के दौरान जिला अध्यक्ष पद से हटाए गए थे डीपी यादव
आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान डीपी यादव को सपा जिला अध्यक्ष के पद से हटाया गया था। उनकी जगह जयवीर सिंह नए जिला अध्यक्ष बने थे। डीपी यादव के घर जयवीर सिंह भी पहुंचे हैं।
संबंधित खबरें
SIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
4 hrs agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
12 hrs agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
1 day agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
1 day agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
1 day agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
1 day agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
1 day agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
1 day agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
1 day agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines