अयोध्या के राम मंदिर को लेकर एक बार फिर राजनीतिक बहस तेज हो गई है. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंदिर में श्रद्धालुओं की चढ़ाई गई धनराशि को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं. उन्होंने दावा किया है कि राम मंदिर के चढ़ावे में से करोड़ों रुपये गायब हैं और इस मामले की निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए. अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि मीडिया रिपोर्ट्स में राम मंदिर के चढ़ावे की राशि में गड़बड़ी की बातें सामने आई हैं. उन्होंने कहा कि ये सिर्फ आर्थिक मामला नहीं, बल्कि करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ा विषय है. इसलिए इसकी सच्चाई सामने आनी चाहिए.
अखिलेश यादव ने लगाए आरोप
समाजवादी पार्टी प्रमुख ने आरोप लगाया कि अगर मंदिर में श्रद्धालुओं के दिए दान की राशि का सही हिसाब नहीं है तो ये बेहद चिंताजनक और शर्मनाक है. उन्होंने कहा कि मंदिर ट्रस्ट को इस मामले पर साफ जवाब देना चाहिए ताकि भक्तों के मन में किसी तरह का संदेह ना रहे. अखिलेश यादव ने न्यायपालिका से भी इस मामले का स्वतः संज्ञान लेने की मांग की. उनका कहना है कि जब मामला देश और दुनिया भर के करोड़ों राम भक्तों की भावनाओं से जुड़ा हो, तब पारदर्शिता सबसे महत्वपूर्ण हो जाती है. उन्होंने सरकार की चुप्पी पर भी सवाल उठाए और कहा कि जनता को पूरी जानकारी मिलनी चाहिए. वित्तीय आंकड़ों के मुताबिक, राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की वित्त वर्ष 2025-26 में लगभग 220.81 करोड़ रुपये की इनकम हुई. इसमें दान पेटियों, काउंटरों, ऑनलाइन माध्यमों और बैंक जमा पर मिलने वाले ब्याज से हुई आय शामिल है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिर्फ दान पेटियों से ही करोड़ों रुपये मिले हैं.
बीजेपी पर उठाए सवाल
समाजवादी पार्टी के मीडिया सेल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि अयोध्या में राम मंदिर चढ़ावे से करोड़ों रुपए की रकम का हेर फेर, गायब हो जाना, चोरी हो जाना ना सिर्फ शर्मनाक है बल्कि जिम्मेदारों से बड़ा सवालिया निशान है. पोस्ट में आगे कहा गया कि इस मामले में ट्रस्ट से जुड़े वरिष्ठ लोगों को ना सिर्फ सफाई देनी चाहिए, बल्कि राम मंदिर को बनाने और भक्तों ने कितना चढ़ावा दिया, वो पैसा कहां खर्च हुआ, इन सब का हिसाब जनता के सामने रखना चाहिए. मंदिर की रकम में हेर फेर, घपला घोटाला, चोरी कतई मंजूर नहीं है. पोस्ट में लिखा कि बीजेपी भगवान को तो बख्श दो. वहीं, राम मंदिर में चढ़ावे की रकम को लेकर उठे विवाद पर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के ट्रस्टी महंत दिनेंद्र दास ने कहा कि उन्हें राम जी की परंपरा पर विश्वास है. उन्होंने कहा कि अगर किसी ने चढ़ावे की रकम चोरी की है तो भगवान राम उसे खुद दंड देंगे.
ये भी पढ़ें: ‘ऑटो हमारा अभिमान है…’ सड़क पर ऑटो रिक्शा चलाकर ओपी राजभर ने अखिलेश पर बोला हमला
संबंधित खबरें
क्या मौत से पहले डिप्रेशन में था प्रेमानंद महाराज का शिष्य रसिक दुलारी?
5 hrs agoपीएम मोदी के विजन को डबल इंजन सरकार ने जमीन पर उतारा: सीएम योगी
7 hrs agoUP राज्यसभा चुनाव में तीसरा कैंडिडेट नहीं उतारेंगे सपा प्रमुख अखिलेश यादव?
7 hrs agoUP सरकार का बड़ा फरमान, अब दवाओं की मनमानी कीमत पर लगेगी लगाम
8 hrs agoLPG: e-KYC न कराने पर गाजियाबाद में 1.5 लाख घरों में गैस सिलेंडर बुकिंग बंद
10 hrs agoपावर स्टार पवन सिंह पर 1000 रुपए जुर्माना, फैमिली कोर्ट में नही हुए पेश
18 hrs agoक्या मोदी कैबिनेट से इस्तीफा देंगे दो मंत्री? राज्यसभा की लिस्ट से नाम गायब
22 hrs agoयूपी चुनाव में कांग्रेस की 200 सीटों की डिमांड पर क्या बोले सपा सांसद?
23 hrs agoसीएम धामी का खटीमा में का ‘आंगन मिलन’, गर्भवती महिलाओं को बांटी किट
23 hrs agoआकाश आनंद की BSP में फिर वापसी, बनाए गए राष्ट्रीय संयोजक
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines