Samajwadi Party Candidate List Lok Sabha Election 2024 : देश में लोकसभा चुनाव 2024 की तारीख का ऐलान हो गया है। अब राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी तैयारी तेज कर दी। पार्टियां अब अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर रही हैं। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी ने उम्मीदवारों की पांचवीं लिस्ट जारी की। धर्मेंद्र यादव को आजमगढ़ से उम्मीदवार घोषित किया गया है।
लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सपा के मुखिया और पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने शनिवार को पांचवीं लिस्ट जारी की। इस लिस्ट में 6 उम्मीदवार के नामों का ऐलान किया गया है। अखिलेश यादव ने सपा की परंपरागत सीट आजमगढ़ से अपने चचेरे भाई धर्मेंद्र यादव को चुनावी मैदान में उतारा है। इससे पहले धर्मेंद्र यादव को बदायूं सीट से उम्मीदवार बनाया गया था, लेकिन बाद में इस सीट से शिवपाल यादव को मैदान में उतार दिया गया।
देखें पूरी लिस्ट
समाजवादी पार्टी की ओर से डॉ. महेंद्र नागर गौतमबुद्ध नगर सीट से और मनोज कुमार राजवंशी मिश्रिख सीट से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे, जबकि सुल्तानपुर से भीम निषाद को उम्मीदवार घोषित किया गया है। इटावा से जितेंद्र दोहरे और जालौन से नारायण दास अहिरवार चुनावी मैदान में उतारे गए हैं। वहीं, आजमगढ़ से धर्मेंद्र यादव ताल ठोकेंगे।
ये बनाए गए उम्मीदवार
आजमगढ़ : धर्मेंद्र यादव
गौतमबुद्ध नगर : डॉ. महेंद्र नागर
मिश्रिख : मनोज कुमार राजवंशी
सुल्तानपुर : भीम निषाद
इटावा : जितेंद्र दोहरे
जालौन : नारायण दास अहिरवार
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
13 hrs agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
14 hrs agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
16 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
16 hrs agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
1 day agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
2 days agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
2 days agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
2 days agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
2 days agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines