UP Lok Sabha Election 2024 : देश में लोकसभा चुनाव 2024 का महासमर चल रहा है। राजनीतिक पार्टियों ने चुनाव प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। दलों के बीच जोड़-तोड़ की राजनीति चल रही है। लोकसभा चुनाव के बीच उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। कई नेताओं ने मंगलवार को भाजपा का दामन थाम लिया।
उत्तर प्रदेश की 80 सीटों पर सात चरणों में मतदान होगा। फर्स्ट फेज की वोटिंग संपन्न हो गई है। अब नेताओं का विशेष फोकस दूसरे चरण पर है। इस बीच सपा के कई वरिष्ठ नेताओं ने अखिलेश यादव का साथ छोड़ दिया। ये नेता अमेठी जिले के हैं, जहां भाजपा से केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी चुनाव लड़ रही हैं।
यह भी पढ़ें : BJP के ‘राम’ की रैली में हुई घटना, ‘सीता’ और ‘लक्ष्मण’ के सामने दर्जनों की जेबें साफ
अमेठी जिले के कई नेताओं ने जॉइन की बीजेपी
अमेठी जनपद के कई विपक्षी नेता आज भाजपा में शामिल हो गए। भाजपा नेता और यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने सभी नेताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई। बीजेपी में शामिल होने वालों में सपा ब्लॉक प्रमुख उमेश सिंह, मुकेश सिंह, ब्लॉक प्रमुख दिनेश कुमार सिंह, जिला पंचायत सदस्य धर्मेश धोबी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जगदेव मौर्य, राजमती देवी, वंदना श्रीवास्तव समेत कई सपा नेता शामिल हैं।
यह भी पढ़ें : दूसरे चरण के मतदान में कौन किस पर पड़ेगा भारी, समझें 5 पॉइंट में सबकुछ
देश में चल रही मोदी लहर : ब्रजेश पाठक
सपा नेताओं को भाजपा में शामिल कराने के बाद यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि पूरे देश में पीएम मोदी की लहर चल रही है। यही वजह है कि बड़ी संख्या में लोग बीजेपी जॉइन कर रहे हैं। ये सभी लोग प्रदेश में संकल्प के साथ बीजेपी को 80 की 80 सीटें जिताने का काम करेंगे।
संबंधित खबरें
क्या मोदी कैबिनेट से इस्तीफा देंगे दो मंत्री? राज्यसभा की लिस्ट से नाम गायब
10 mins agoयूपी चुनाव में कांग्रेस की 200 सीटों की डिमांड पर क्या बोले सपा सांसद?
1 hr agoसीएम धामी का खटीमा में का ‘आंगन मिलन’, गर्भवती महिलाओं को बांटी किट
1 hr agoआकाश आनंद की BSP में फिर वापसी, बनाए गए राष्ट्रीय संयोजक
1 hr agoयूपी में पति पर पत्नी को पीटकर घर से निकालने का आरोप, 10 लाख कैश की डिमांड
6 hrs agoराम मंदिर दान चोरी का किसने किया था पर्दाफाश? चंपत राय को लेकर बड़ा खुलासा
10 hrs agoUP चुनाव: कांग्रेस ने मांगी 200 सीटें तो अखिलेश बोले- 'बात जीत की है'
21 hrs agoआदि रंगोत्सव में धामी ने बजाया ढोल, एकलव्य स्कूल को ₹10 करोड़
23 hrs agoसीएम धामी ने की चार महत्वपूर्ण घोषणाएं, बनबसा-टनकपुर में होगा विकास
1 day agoचम्पावत में धामी की कैबिनेट बैठक, अब जिलों में भी होगी मंत्रिमंडल की बैठक
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines