उत्तर प्रदेश में विधायक पूजा पाल के बयानों से सियासत गरमाई हुई है। समाजवादी पार्टी से निकाले जाने के बाद पूजा पाल लगातार सपा पर निशाना साधा रही हैं। इस बार उन्होंने कहा कि अगर उन्हें कुछ होता है तो इसके लिए सपा और अखिलेश यादव जिम्मेदार होंगे। पूजा के इस बयान पर अखिलेश यादव ने चुप्पी तोड़ते हुए जवाब दिया। अखिलेश ने कहा,’ यह समझ से परे है कि कोई मुख्यमंत्री से मिलता है और उसकी जान को दूसरी पार्टी से खतरा हो जाता है हमे यूपी सरकार पर बिल्कुल भरोसा नहीं है। इसलिए गृह मंत्री को पत्र लिखा गया है।’
‘किस संगठन से जुड़े हैं जो किसी की जान ले सकते हैं’
रविवार को समाजवादी पार्टी के ऑफिस में प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। इस दौरान अखिलेश यादव ने पूजा पाल पर पूछे गए बयान पर चुप्पी तोड़ते हुए बयान दिया है। अखिलेश यादव ने कहा कि अगर किसी को खतरा है तो इस मामले की जांच होनी चाहिए। आखिर वो किस संगठन से जुड़े हैं जो किसी की जान ले सकते हैं। उन्होंने आगे कहा कि इस तरह की बातें नहीं होनी चाहिए। सरकार को इस पूरे मामले की गहनता से जांच करानी चाहिए। यह गृह मंत्री द्वारा कराई जानी चाहिए।
ये भी पढ़ें: ‘मुझे क्यों निकाला? आपकी पत्नी ने भी बीजेपी को दिया वोट’, पूजा पाल ने अखिलेश यादव को लिखा पत्र, पूछे तीखे सवाल
सपा प्रदेश अध्यक्ष ने अमित शाह को लिखा पत्र
सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर पूजा पाल द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच की मांग की है। अमित शाह को लिखे पत्र में सपा ने पूजा पाल के पत्र पर सवाल उठाए हैं और कहा है कि एक साजिश के तहत पूजा पाल को सपा को बदनाम करने के लिए मोहरे की तरह इस्तेमाल किया जा रहा है। इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए।
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, विधानसभा सत्र के दौरान सीएम योगी की तारीफ करने पर पूजा पाल को समाजवादी पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था। इसके बाद से पूजा पाल को लेकर सियासत गरमा गई है। बीजेपी पूजा पाल का समर्थन कर रही है और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव की आलोचना कर रही है। अब तक दोनों तरफ कई बार बयानबाजी हो चुकी है। इस बार पूजा पाल ने अपनी जान का खतरा बताते हुए अखिलेश यादव पर निशाना साधा था। कुछ ही देर बाद अखिलेश यादव ने प्रेसवार्ता कर पूजा पाल प्रदेश के सीएम पर भी पलटवार कर दिया।
ये भी पढ़ें: सपा से निकाली गईं पूजा पाल की दूसरी शादी पर बड़ा खुलासा, योगी सरकार में मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी
संबंधित खबरें
जयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
1 hr agoऋषिकेश में कारोबारी लापता, गंगा में तलाश जारी, पत्नी ने लगाए आरोप
2 hrs agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
3 hrs agoप्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
5 hrs agoआजम खान और अब्दुल्ला आजम को बड़ी राहत, HC से सजा सस्पेंड; जमानत भी मंजूर
5 hrs agoMLC Election: ‘नजर हटी, दुर्घटना घटी’, अखिलेश ने कार्यकर्ताओं को किया सतर्क
6 hrs agoकरवा चौथ से छठ पूजा तक जाम से मिलेगी राहत! खास प्लान तैयार
6 hrs agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
6 hrs ago'हिंसक रिजीम चेंज' के प्रदर्शनकारियों को UP में नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी!
7 hrs agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines