Meerut Lok Sabha Election News: समाजवादी पार्टी में ये क्या हो रहा है? सुबह प्रत्याशी घोषित होते हैं…शाम होते-होते नाम चेहरे बदल जाते हैं। पहले मुरादाबाद की सीट पर इस तरह का हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। इस सीट पर पहले एचटी हसन..फिर रुचि वीरा और फिर एचटी हसन का नाम सामने आया है। बाद में एचटी हसन ने ही मान लिया कि रुचि वीरा ही प्रत्याशी होंगी। अब पश्चिमी यूपी की मेरठ सीट पर भी कुछ ऐसा ही हो रहा है। समाजवादी पार्टी ने अतुल प्रधान का टिकट काटकर अब सुनीता वर्मा को मैदान में उतार दिया है।
मेरठ में मुकाबला कड़ा है। बीजेपी ने यहां से टीवी के श्रीराम यानी अरुण गोविल को मैदान में उतारा है। पहले मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट से सपा से भानु प्रताप सिंह का नाम सामने आया था। मगर सोमवार को मौजूदा विधायक अतुल प्रधान के नाम की घोषणा कर दी गई। लेकिन चंद दिनों में ही यह नाम भी कट गया। अब सपा ने बसपा से निष्कासित पूर्व विधायक योगेश वर्मा की पत्नी सुनीता वर्मा को टिकट दे दी है।
INDIA गठबंधन में मेरठ की सीट सपा के पास है, लेकिन राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के बाद अरुण गोविल की इस सीट से दावेदारी बहुत ही ज्यादा मजबूत हो गई है। टीवी पर श्रीराम की भूमिका निभाने के बाद अरुण गोविल की लोकप्रियता काफी ज्यादा थी और राम मंदिर की लहर से वह मजबूत ढंग से मैदान में उतरे हैं।
मेरठ की मेयर रही हैं सुनीता वर्मा
सुनीता वर्मा (Who is Sunita Verma) मेरठ की मेयर रह चुकी हैं। साल 2017 में वह बसपा से मेयर बनी थीं। उनके पति योगेश वर्मा बसपा की टिकट पर 2007 और 2012 में विधायक बन चुके हैं। 2019 में उन्हें बसपा से निकाल दिया गया था। बाद में वह सपा में आ गए। हालांकि 2022 के चुनावों में उन्हें हार झेलनी पड़ी थी। एक समय था जब योगेश और सुनीता वर्मा की बसपा में तूती बोलती थी। मगर बाद में ये दोनों सपा में आ गए।
क्या बोले अतुल प्रधान
मेरठ विधानसभा सीट से विधायक अतुल प्रधान ने टिकट कटने के बाद बयान दिया कि वह सुनीता वर्मा का पूरा समर्थन करेंगे। उन्होंने साफ कहा कि वह उनके लिए प्रचार करेंगे और पार्टी अध्यक्ष ने जो फैसला लिया है, सोच समझकर ही लिया होगा। समर्थकों के बीच किसी भी तरह का कोई कन्फ्यूजन नहीं है। सभी एकजुट हैं।
2019 में बीजेपी को मिली थी कड़ी टक्कर
साल 2019 के लोकसभा चुनावों में बीजेपी के राजेंद्र अग्रवाल ने यहां से जीत दर्ज की थी। हालांकि उन्हें कड़ी टक्कर मिली थी। बसपा के प्रत्याशी हाजी याकूब कुरैशी को सपा का भी समर्थन था। हालांकि उन्हें 5000 वोटों के अंतर से हार मिली। मेरठ में 26 अप्रैल को वोटिंग होनी है।
संबंधित खबरें
संसद में आर-पार! वोट चोरी पर राहुल गांधी और अखिलेश को अमित शाह की चुनौती
2 hrs ago2017 से अब तक चारधाम यात्रा मार्ग पर हुए कितने हेलीकॉप्टर हादसे?
4 hrs agoहेलीकॉप्टर क्रैश में 6 लोगों की मौत, हाथी पर्वत इलाके में मिला मलबा
6 hrs agoयूपी के कई जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल, 12वीं तक के छात्रों की छुट्टी
1 day agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
1 day agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
1 day agoऋषिकेश में कारोबारी लापता, गंगा में तलाश जारी, पत्नी ने लगाए आरोप
1 day agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
1 day agoप्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
1 day agoआजम खान और अब्दुल्ला आजम को बड़ी राहत, HC से सजा सस्पेंड; जमानत भी मंजूर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines