Samajwadi Party Loksabha Election 2024: अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए प्रमुख पार्टियों ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। उत्तर प्रदेश में लोकसभा की 80 सीटें हैं। पिछली बार समाजवादी पार्टी को महज 5 सीटों पर ही जीत मिल सकी थी जबकि बीजेपी ने 62 सीटों के साथ अपना जलवा बरकरार रखा। जब चुनावी राजनीति की बात आती है तो ज्यादातर पार्टियां सीटों के बंटवारे में अपने परिवार को तवज्जो देती नजर आती हैं।
‘फैमिली फर्स्ट’ समाजवादी पार्टी के लिए भी प्राथमिकता बन गया है। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि इस बार यादव परिवार के कम से कम 6 सदस्यों के संसदीय चुनाव लड़ने की संभावना है। कहा जा रहा है कि पार्टी ने उनमें से 4 के लिए सीटें तय कर ली हैं। जबकि दो के लिए बेहतर सीटों की तलाश की जा रही है।
समाजवादी पार्टी की वीआईपी सीटें
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, ये समाजवादी पार्टी की वीआईपी सीटें मानी जाती हैं, लेकिन सपा पहले बीजेपी की वीआईपी सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा करेगी। बता दें कि 1 अक्टूबर को अखिलेश यादव ने ऐलान करते हुए कहा था कि हम नवरात्रि तक बीजेपी की वीआईपी सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा करेंगे। वाराणसी, गोरखपुर और लखनऊ बीजेपी की वीआईपी सीटें मानी जाती हैं। इससे पहले 16वीं लोकसभा (2014-2019) में इस राजनीतिक परिवार के 5 सदस्य शामिल थे। सपा संस्थापक दिवंगत मुलायम सिंह यादव, उनकी बहू डिंपल यादव, भतीजे धर्मेंद्र यादव, अक्षय यादव और पोते तेज प्रताप सिंह यादव ने चुनाव लड़ा था। वंशवाद की राजनीति के आरोपों के बावजूद 2024 के लोकसभा चुनावों में कुछ अलग होने की संभावना नहीं है।
कन्नौज लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की संभावना
बताया जा रहा है कि अखिलेश यादव इस बार लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। मैनपुरी के करहल से विधायक सपा प्रमुख अखिलेश यादव के कन्नौज लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की संभावना है। शिवपाल आजमगढ़, डिंपल यादव मैनपुरी, फिरोजाबाद के पूर्व सांसद अक्षय यादव फिरोजाबाद लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। वह रामगोपाल यादव के बेटे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, पार्टी बदायूं के पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव और मैनपुरी के पूर्व सांसद तेज प्रताप सिंह यादव के लिए उपयुक्त सीटों की तलाश कर रही है।
ये भी पढ़ें: नोएडा के लिए खुशखबरी! शापिंग मॉल, हाइपरमार्केट के साथ नोएडा में लुलु ग्रुप बना रहा 5Star होटल
तमाम आलोचना के बावजूद समाजवादी पार्टी लोकसभा चुनावों में परिवार के सदस्यों पर दांव लगाती रही है। 2014 के चुनावों में एसपी ने पांच सीटें जीतीं, इसमें सभी यादव परिवार के सदस्य थे। 2019 में उसने फिर से पांच सीटें जीतीं, जिनमें से दो सीटें यादव परिवार के सदस्यों ने जीतीं। वर्तमान सांसद भाजपा की संघमित्रा मौर्य हैं, जो सपा महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी हैं।
ये भी पढ़ें: यूपी का कारतूस कांड, 13 साल चला मुकदमा… और अब 24 आरोपी दोषी करार, कल सुनाई जाएगी सजा
सपा के कन्नौज जिला अध्यक्ष सलीम खान ने कहा- हम इस मानसिकता के साथ काम कर रहे हैं कि अखिलेश कन्नौज से चुनाव लड़ेंगे। अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन उन्होंने एक से अधिक बार संकेत दिए हैं कि वह यहां से चुनाव लड़ेंगे।
संबंधित खबरें
यूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
42 mins agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
59 mins ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
13 hrs agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
16 hrs agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
21 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
21 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
1 day agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
1 day agoUP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
1 day agoपीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन; 2 अधिकारी सस्पेंड, FIR भी होगी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines