हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

'अगर नरेंद्र मोदी हिंदू नहीं तो हिंदुस्तान में कोई हिंदू नहीं', विपक्ष पर भड़के साक्षी महाराज

Sakshi Maharaj: उन्नाव में भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता और सांसद साक्षी महाराज ने एक बार फिर विपक्ष पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने लालू प्रसाद यादव से लेकर इंडिया गठबंधन सबको लेकर बड़ी बात कही। जानिए क्या बोले साक्षी महाराज।

विज्ञापन
Sakshi Maharaj

Sakshi Maharaj: अपने बयानों से अक्सर चर्चा में रहने वाले बीजेपी के फायर ब्रांड सांसद साक्षी महराज ने आज अपने उन्नाव संसदीय कार्यालय से एक बार फिर विपक्षीयों को मुंह तोड़ जवाब दिया है। उन्होंने भाजपा को लेकर बयानबाजी को देखते हुए खुलकर अपनी बात कही। जानिए क्या बोले साक्षी महाराज।

‘अगर नरेंद्र मोदी हिंदू नहीं तो हिंदुस्तान में कोई हिंदू नहीं’

वहीं जब उनसे लालू प्रसाद यादव के द्वारा की गई टिप्पणी (कि ‘नरेंद्र मोदी हिंदू नहीं हैं’) को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने जवाब दिया कि अगर नरेंद्र मोदी हिंदू नहीं तो हिंदुस्तान में कोई हिंदू नहीं है, चारा खाने वाले के पास इतनी बुद्धि हो सकती है जितनी लालू प्रसाद यादव के पास है।

‘आचार संहिता लगते ही तार-तार हो जाएगा इंडिया गठबंधन’

वहीं जब उनसे इंडिया गठबंधन की सीट के बंटवारे को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने जवाब दिया कि चुनाव की आचार संहिता लगते ही यह गठबंधन तार-तार हो जाएगा और अगर कुछ रह भी जाएगा तो वह चुनाव में गायब हो जाएगा। वहीं जब उनसे कांग्रेस पार्टी के एक नेता द्वारा प्रधानमंत्री के 400 पार वाले बयान पर की गई टिप्पणी पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने जवाब दिया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले दस सालों में जो कार्य किया है और 140 करोड़ लोगों की भरोसे के आधार पर मोदी जी ने चार सौ पार का नारा दिया है।

इंडिया गठबंधन को लेकर उन्होंने कहा कि यह घमंडियां गठबंधन है और जैसे ही चुनाव आएगा यह लाल तार हो जाएगा तो वह धीरे-धीरे सारा का सारा अलग-अलग होते चले जा रहे हैं। आप देखिएगा जैसे ही निर्वाचन आयोग की अधिसूचना जारी होगी आपको यह इंडिया गठबंधन हिंदुस्तान में देखने को नहीं मिलेगा।

‘जितने लोगों के सर होते हैं उतनी उस तरह की बात करते हैं’

उन्होंने कहा कि मुंडे मुंडे मतिर्भिन्ना कुंडे कुंडे नवं पयः। जातौ जातौ नवाचाराः नवा वाणी मुखे मुखे ।। मतलब जितने लोगों के सर होते हैं उतनी उस तरह की बात करते हैं मोदी जी ने 10 सालों में सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास सबका प्रयास इस महामंत्र के साथ हिंदुस्तान के 140 करोड़ लोगों को अपना परिवारजन मानकर जो प्यार-दुलार और विकास का कार्य किया है। तो उस अपने आत्मविश्वास के आधार पर और 140 करोड़ लोगों के भरोसे के आधार पर 400 बार का नारा दिया है। भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक राष्ट्र है और यहां जो कुछ होगा वह लोकतांत्रिक तरीके से होगा। लोग क्या-क्या कयास लगाते हैं उसका कोई अर्थ नहीं है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें