हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'अखिलेश..राहुल..ओवैसी..डिंपल सब हारेंगे', साक्षी महाराज का बड़ा दावा, बोले-पीएम मोदी ने बोला है 400 पार तो जीतेंगे

Sakshi Maharaj Unnao Election 2024: लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में यूपी की 13 सीटों पर मतदान हो रहे हैं। उन्नाव से बीजेपी उम्मीदवार साक्षी महाराज तीसरी बार चुनावी मैदान में हैं। मतदान करने के बाद साक्षी महाराज ने विपक्षी नेताओं को खूब खरी-खोटी सुनाई है।

विज्ञापन
Sakshi Maharaj

Sakshi Maharaj Unnao Fourth Phase Voting 2024: देश में चौथे चरण के लोकसभा चुनाव शुरू हो चुके हैं। 10 राज्यों में 96 सीटों पर मतदान हो रहे हैं। इस फेहरिस्त में सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश की भी 13 सीटें शामिल हैं। हालांकि इन 13 सीटों में से सबकी नजर 2 बड़ी सीटों पर है। पहली कन्नौज, जहां से सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव चुनावी मैदान में हैं तो दूसरी उन्नाव, जहां भाजपा के कद्दावर नेता साक्षी महाराज तीसरी बार हाथ आजमा रहे हैं।

‘अबकी बार 400 पार’

उन्नाव लोकसभा सीट पर सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो चुके हैं। ऐसे में साक्षी महाराज ने मतदान के बाद विपक्षी दलों पर जमकर हमला बोला है। साक्षी महाराज ने कहा कि अगर प्रधानमंत्री मोदी ने 400 पार कहा है तो मुझे लगता है कि बीजेपी 400 से ज्यादा सीटें जरूर जीतेगी। विपक्ष के सभी बड़े नेता हारेंगे। फिर चाहे वो कन्नौज से अखिलेश यादव हों, मैनपुरी से डिंपल यादव, हैदराबाद से ओवैसी, वायनाड और रायबरेली से राहुल गांधी ही क्यों ना हो, सबकी हार तय है।

विज्ञापन

राहुल गांधी और पीएम मोदी की बहस पर तोड़ी चुप्पी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पीएम मोदी के साथ बहस का न्यौता स्वीकार कर लिया था, जिसपर बयान देते हुए साक्षी महाराज ने कहा कि पिछले 5 सालों में कांग्रेस कभी बहस के लिए तैयार नहीं थी। जब संसद में जरूरी विषयों पर चर्चा हो रही थी तब उन्होंने सदन का ही बहिष्कार कर दिया था। तो अब जो खुली चुनौती दे रहे हैं वो कायर हैं। उनके अंदर हमारे शेर (मोदी जी) का सामना करने की हिम्मत नहीं है। हम राहुल गांधी को कैसे कह सकते हैं कि आइए पीएम से बहस करिए, जब कि वो जनता के मतों से जीतने वाले सांसद भी नहीं हैं। जब वो संसद में नहीं जाने वाले तो उनसे बहस करके क्या फायदा?

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola