Magh Mela Prayagraj: आज मकर संक्रांति (Makar Sakranti) पर देशभर से प्रयागराज (Prayagraj) पहुंचे लोग आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। श्रद्धालुओं के लिए कुल 15 घाटों पर डुबकी लगाने की व्यवस्था की गई हैं। कड़ाके की सर्दी में भी श्रद्धालु लगातार संगम में डुबकी लगा रहे हैं। इस बार भी मकर संक्रांति की डुबकी दो दिन लगेगी। पुण्यकाल में मान्यता रखने वाले रविवार को संक्रांति की डुबकी लगाएंगे।
आज से मांगलिक कार्य शुरु
आज सुबह से ही संगम के 15 स्नान घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ है। श्रद्धालुओं की इस भारी भीड़ को देखते हुए मेले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।आज मकर संक्रांति पर सूर्य मकर राशि (Makar Rashi) में प्रवेश कर जाता है। इसके साथ ही आज से मांगलिक कार्य भी शुरु हो जाते हैं।
सर्विलांस टीमें तैनात
मकर संक्रांति का स्नान कोविड प्रोटोकॉल (Covid) के बीच होगा। सभी 17 प्रवेश द्वारों और पार्किंग स्थलों पर थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था की गई है। प्रत्येक सेक्टर में सर्विलांस टीमें भी रहेंगी। जो मेले में आने वाले श्रद्धालुओं कल्पवासियों की आरटीपीसीआर (RTPCR) जांच करेंगी। संतों-भक्तों से मास्क के इस्तेमाल के लिए भी कहा गया है। इसके अलावा कोविड-19 के टीकाकरण और सैंपलिंग के लिए भी केंद्र बनाए गए हैं।
ड्रोन से हो रही निगरानी
माघ मेले में 50 मोटर बोट और सौ नावों से घाटों की निगरानी की जा रही है, साथ ही इस क्षेत्र में 200 सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं, इतना ही मेले में ड्रोन से भी निगरानी रखी जा रही है। यहां पर 3000 पुलिस कर्मियों को भी तैनात किया गया हैं।
चेंजिंग रूम तैयार
माघ मेले (Magh Mela) में संतों-भक्तों की सुगम डुबकी के लिए स्नान घाटों को अंतिम रूप दे दिया गया हैं। इन घाटों पर संत, भक्त और कल्पवासी पुण्य की डुबकी लगाएंगे। इसके अलावा महिला श्रद्धालुओं के कपड़े बदलने के लिए चेंजिंग रूम भी बनाए गए हैं। भक्तों की मदद के लिए भी घाटों पर टीमें तैनात रहेंगी।
संबंधित खबरें
कल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
54 mins agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
2 hrs agoरात को ट्रेन में नहीं चार्ज कर पाएंगे फोन या लैपटॉप, भारतीय रेलवे का ऐलान
3 hrs agoकैमरे के सामने फूट-फूटकर रोने वाले सपा प्रत्याशी दूसरी बार जीते MLC चुनाव
4 hrs agoयोगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
6 hrs agoMLC चुनाव: यूपी, बिहार में BJP को बढ़त, कर्नाटक में कांग्रेस को झटका
14 hrs agoदिल्ली में गैर-BS6 वाहनों पर प्रतिबंध, NCR के लाखों लोग होंगे परेशान!
15 hrs agoमहिला सुरक्षा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योगी सरकार की तारीफ की
23 hrs agoआगरा में ठप रहेगी PNG और CNG सप्लाई, जानें टाइमिंग और प्रभावित इलाके
1 day ago'थैंक गॉड राम ने अल्पसंख्यक नहीं मारा,' पोस्ट के लिए यूपी CEO ने मांगी माफी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines