संत प्रेमानंद महाराज की पदयात्रा बुधवार को मथुरा में एक बड़े हादसे का शिकार होते-होते बच गए। बताया जा रहा है कि इस हादसे में उनकी जान जाते-जाते बच गई। पद यात्रा के दौरान उन्हें जब स्वागत के लिए लगाया गया एक लोहे का भारी-भरकम ट्रस अचानक भीड़ के दबाव में संतुलन खो बैठा और गिरने लगा, जिससे लोगों में हड़कंप मच गया है। इस घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए है, जिसे आप यहां देख सकते हैं।
भक्तों ने की थी भव्य तैयारी
जानकारी के अनुसार, पदयात्रा के रास्ते में भक्तों की ओर से भव्य स्वागत की तैयारियां की गई थी। कई स्थानों पर रंग-बिरंगे स्वागत द्वार, पुष्प वर्षा की व्यवस्था और बड़े-बड़े लोहे के ट्रस लगाए गए थे। उन्हीं में से एक लोहे का ट्रस इस हादसे का कारण बन गया। संत प्रेमानंद जैसे ही उस जगह पर पहुंचे, भीड़ के दबाव से ट्रस का बैलेंस बिगड़ गया। ट्रस संत के एकदम सामने गिरने ही वाला था, जिससे कुछ देर के लिए स्थिति बेहद गंभीर हो गई और चारो तरफ अफरा-तफरी मच गई।
बाल-बाल बचे प्रेमानंद
हालांकि, सौभाग्य से वहां मौजूद कुछ सतर्क आयोजकों और श्रद्धालुओं ने तत्परता दिखाते हुए उस ट्रस को गिरने से पहले ही थाम लिया। इस सजगता से एक बहुत बड़ा हादसा टल गया और संत प्रेमानंद समेत बाकी सभी श्रद्धालु पूरी तरह सुरक्षित रहे। हादसे के तुरंत बाद लोग घबरा गए, लेकिन संत प्रेमानंद महाराज ने स्वयं माइक के माध्यम से सभी को शांत रहने की अपील की और संयम बनाए रखने को कहा।
प्रशासन ने दिए ये निर्देश
इस घटना के बाद श्रद्धालुओं ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि भारी भीड़ के बावजूद पर्याप्त मजबूत इंतजाम नहीं किए गए थे। लोहे का ट्रस गिरता तो सैकड़ों श्रद्धालु घायल हो सकते थे। स्थानीय प्रशासन ने मामले की जानकारी लेते हुए आयोजकों को भविष्य में बेहतर प्रबंध करने के निर्देश दिए हैं।
संबंधित खबरें
'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 hr agoयूपी के पीलीभीत SIR मामले में बड़ी कार्रवाई, 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
4 hrs agoमिशन यूपी 2027: अमित शाह के सामने बीजेपी की चुनावी चुनौती
6 hrs ago'मुकदमे फर्जी हैं…', आजम खान से जेल में मिलकर बोले अखिलेश यादव
6 hrs agoएशियन पैरा गेम्स में स्वाति चौधरी ने जीता सिल्वर, सीएम योगी ने दी बधाई
8 hrs ago'कार की खिड़कियों में फंसाए हाथ और...', कानपुर में बेरहमी से युवक की हत्या
9 hrs agoक्या काशीपुर में था द्रोणाचार्य का आश्रम? पुराना इतिहास खंगाल रही ASI
10 hrs agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
12 hrs agoयूपी में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी की होगी जांच, अफसरों पर एक्शन के निर्देश
22 hrs agoउन्नाव में हाईवे किनारे बॉक्स में मिली युवक की लाश, हिरासत में पत्नी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines