Badminton Player Saina Nehwal Reached Corbett Park (अबु बकर मकरानी): भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल पति पारुपल्ली कश्यप संग जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क पहुंचीं। जहां उन्होंने ढिकाला पर्यटन जोन में जंगल सफारी का लुत्फ उठाया। सफारी के दौरान उन्होंने टाइगरों के दीदार भी किए, जिन्हें करीब से देखकर साइना नेहवाल रोमांचित हुईं। ढिकाला जोन में ही साइना नेहवाल ने रात को आराम किया। वहीं, उत्तराखंड को 38वें नेशनल गेम्स के लिए बधाई भी दी।
बता दें, साइना नेहवाल एक महीने में तीसरी बार प्रथम वरीयता पाने वाली अकेली महिला खिलाड़ी हैं। उन्होंने लंदन ओलंपिक 2012 में इतिहास रचते हुए बैडमिंटन की महिला एकल स्पर्धा में ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया। बैडमिंटन में ऐसा करने वाली वे भारत की पहली खिलाड़ी हैं।
साइना नेहवाल ने साझा किया अनुभव
साइना नेहवाल दो दिन पहले अपने पति संग कॉर्बेट पार्क पहुंचीं। जहां उन्होंने सुबह और शाम की पाली में ढिकाला पर्यटन जोन में जंगल सफारी का लुत्फ उठाया। वहीं जंगल सफारी के दौरान उन्हें कई वन्यजीवों के दीदार के साथ ही एक साथ चार टाइगर भी दिखाई दिए। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने बताया कि वह कॉर्बेट पार्क आकर अभिभूत हुई हैं।
उन्होंने कहा कि यहां के जंगल जैव विविधता के लिए विश्व प्रसिद्ध हैं और यहां आकर उन्हें बहुत अच्छा लगा। उन्होंने कहा कि इस दौरान जो लोग यहां आते हैं, वे मोबाइल से दूर होकर परिवार के साथ रहते हैं, बातें करते हैं, तो यह भी एक अद्भुत नजारा है। उन्होंने कहा कि यहां के टाइगर फैमिलियर हैं, जो आसानी से फोटो भी खिंचवाते हैं और इनका व्यवहार अच्छा है।
नेशनल गेम्स को लेकर साइना नेहवाल ने कहा कि यह उत्तराखंड वासियों के लिए गर्व की बात है कि उत्तराखंड में नेशनल गेम्स होने जा रहे हैं और उत्तराखंड इसे रिप्रेजेंट कर रहा है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि अपना बेस्ट करें। वहीं, साइना नेहवाल के पति पारुपल्ली कश्यप ने कहा कि वह सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हैं जो नेशनल गेम्स में प्रतिभाग करने जा रहे हैं।
ये भी पढ़ें- Khanpur Firing Case : राजा कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन को जेल तो विधायक उमेश कुमार को मिली जमानत
संबंधित खबरें
अग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
2 hrs agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
7 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
7 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
10 hrs agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
12 hrs agoUP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
13 hrs agoपीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन; 2 अधिकारी सस्पेंड, FIR भी होगी
13 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
23 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
23 hrs agoहेलीकॉप्टर में दो पायलट अनिवार्य, DGCA के नियम के विरोध में उतरे ऑपरेटर्स
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines