Uttar Pradesh Crime: (गौरव मिश्रा, सहारनपुर) उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में एक पति-पत्नी को विवाद निपटाने के लिए पुलिस ने बुलाया था। महिला थाने में दोनों पक्ष आपस में किसी बात को लेकर भिड़ गए। परिजनों में खूब गालीगलौज हुआ। जमकर मारपीट हुई, जिसके बाद पुलिस ने हस्तक्षेप कर मामला शांत करवाया। किसी ने मारपीट का वीडियो बना लिया। जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं।
यह भी पढे़ं: सरकारी नौकरी का इंतजार होगा खत्म! 4873 पदों पर निकली वैकेंसी, 257 सीटों पर सीधी भर्ती
यूपी में पहले भी ऐसे मामले सामने आ चुके हैं। जून के महीने में एक लड़का-लड़की पक्ष को पुलिस लाइन में विवाद सुलझाने के लिए बुलाया गया था। लेकिन यहां मारपीट हो गई। जिसमें युवक की सास और भाई को चोटें लगी थीं। महिला घायल हालत में एसपी ऑफिस में घुसी थी। पुलिस न बीचबचाव करती तो मामला बढ़ सकता था। दोनों पक्षों को अधिकारी समझाने का प्रयास कर रहे थे। लेकिन बात सुलझने के बजाय और उलझ गई थी।
पत्नी के थप्पड़ मारने पर भड़का विवाद
हरियाणा के हिसार में भी मई में ऐसा मामला सामने आया था। महिला थाने में दो पक्षों को काउंसलिंग के लिए बुलाया गया था। दोपहर को एक बजे मारपीट शुरू हुई थी। दो पक्षों के 5 लोग घायल हुए थे। पटेल नगर की रहने वाली महिला सीता ने आरोप लगाया था कि दामाद उसकी बेटी को तंग करता है। महिला संरक्षण अधिकारी बबीता चौधरी को शिकायत दी गई थी। जिसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को तलब किया था। लेकिन थाने के बाहर पंचायत के दौरान दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए थे। पति ने आरोप लगाया था कि पत्नी ने पहले उसे थप्पड़ मार दिया।
दो साल पहले पटना के पुलिस थाने में हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला था। पति-पत्नी का विवाद बीच सड़क पर आ गया था। दोनों पक्षों के बीच जमकर लात-घूंसे चले थे। गर्दनीबाग इलाके स्थित महिला थाने का वीडियो भी जमकर वायरल हुआ था। पुलिस ने मामले में गिरफ्तार कर दो लोगों को जेल भेजा था।
यह भी पढ़ें:बिहार में आई नौकरियों की बहार, BPSC में निकली अबतक की सबसे बड़ी भर्ती, जानें पूरा प्रोसेस
संबंधित खबरें
मां मुस्कान को मौत की सजा, मासूम 'राधा' का क्या होगा? कहां जाएगी बच्ची
14 mins ago'यह मर्डर नहीं, आत्महत्या थी', इन्फ्लुएंसर श्रद्धा दुबे का वीडियो आया सामने
1 hr agoUP में आज से नया नियम लागू, मिठाई के ट्रे पर लिखनी होगी Expiry Date
1 hr agoमौत की सजा सुनते ही फफक फफक कर रोए मुस्कान-साहिल, छोड़ दिया खाना
2 hrs agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की संवेदनशीलता और सख्त कार्रवाई
12 hrs agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की पैरवी, दोषियों को उम्रकैद
13 hrs ago'3 महीने में कराएं चुनाव', यूपी पंचायत इलेक्शन पर हाईकोर्ट ने दिया आदेश
15 hrs agoसीएम योगी बोले- ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता बन रही यूपी की नारी
16 hrs agoइश्क, धोखा और मर्डर…, सौरभ हत्याकांड को साहिल-मुस्कान ने कैसे दिया अंजाम?
17 hrs agoनीले ड्रम वाली मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ मर्डर केस में फैसला
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines