हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

तिरंगा छीना, मारपीट, हंगामा, गाली गालौज...जानें सहारनपुर में लागों ने क्यों घेरी पुलिस चौकी?

Cricket Fans Violence Video: भारतीय क्रिकेट टीम के चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद सहारनपुर में जश्न के माहौल में हंगामा हो गया। दारोगा और क्रिकेट फैंस आपस में भिड़ गए। आक्रोशित भीड़ ने पुलिस चौकी को घेर लिया और जमकर बवाल काटा।

विज्ञापन
Saharanpur Cricket Fans Violence

Saharanpur Violence Videos: मध्य प्रदेश में इंदौर के बाद उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में बवाल हुआ है। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की ट्रॉफी भारतीय क्रिकेट टीम ने जीत ली। इसके बाद जो जश्‍न का माहौल सहारनपुर में शुरू हुआ, उसके रंग में भंग तब पड़ गया, जब क्रिकेट फैंस भड़क गए। सहारनपुर के घंटाघर इलाके की घटना है। क्रिकेट फैंस ने दारोगा पर तिरंगा छीनने और फटकारने के आरोप लगाए।

दारोगा ने आरोपों का विरोध जताया तो भीड़ भड़क गई और दारोगा से धक्का मुक्की करने लगी। इस दौरान मारपीट और गाली गलौज भी हुई। इसके बाद आक्रोशित भीड़ ने घंटाघर पुलिस चौकी को घेर लिया। इस दौरान दारोगा ने छिपकर अपनी जान बचाई। इस घटनाक्रम के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रह हैं। बताया जा रहा है कि घंटाघर इलाके में अब तनाव का माहौल बना हुआ है।

 

घंटाघर चौक पर भीड़ को पुलिस ने रोका

मिली जानकारी के अनुसार, एक युवक ने बताया कि भारतीय क्रिकेट टीम ने 12 साल बाद चैंपियंस ट्रॉफी जीती। मैच खत्म होने के बाद क्रिकेट प्रेमी जश्न मना रहे थे। वे नारेबाजी और जयकारे के साथ घंटाघर चौक पर पहुंचे थे। वहां तैनात पुलिस कर्मियों ने उन्हें रोक लिया। उन्होंने कहा कि अपने-अपने घर जाओ। युवकों ने जवाब दिया, वे जश्न मनाकर घर लौट जाएंगे, लेकिन दरोगा ने एक युवक के हाथ से तिरंगा छीन लिया।

विज्ञापन

दारोगा ने युवक को फटकारना शुरू कर दिया। इससे भीड़ भड़क गई और युवाओं की दारोगा से बहस हो गई। बहसबाजी धक्का मुक्की में बदल गई। इसके बाद आक्रोशित भीड़ थाने पहुंच गई, जहां दारोगा पहले से पहुंचा हुआ था। भीड़ ने दारोगा को बाहर आने को कहा, लेकिन वह छिप गया और चुपके से अपने घर चला गया। इसके बाद मौके पर भीड़ जुटती चली गई। बवाल की जानकारी मिलते ही पुलिस बल आ गया।

रिपोर्ट के अनुसार, हंगामे की जानकारी मिलते ही 3 थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने किसी तरह भीड़ को तितर बितर किया और शांति बनाए रखने की अपील की। पुलिस विभाग के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और युवाओं को समझाने का प्रयास किया। युवाओं ने दारोगा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola