Parmod chaudhary
Read More
---विज्ञापन---
Saharanpur girl murder case: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में तीन बदमाशों ने घर में घुसकर लड़की का मर्डर कर दिया। बुधवार रात 3 बजे बदमाशों ने घर का दरवाजा खटखटाया। इसके बाद अंदर घुसे और मां-भाभी और भतीजे के सामने लड़की का गला चाकू से रेत दिया। हत्या के बाद मोहल्ले में दहशत है। लोगों ने हत्यारों को पकड़ने की मांग की है।
यह भी पढ़ें-‘7 दिन में जिंदा कर दूंगा’…गले पर पैर रख साधना का नाटक, तांत्रिक ने महिला को पीट-पीटकर मार डाला
हत्या के बाद बदमाशों ने घरवालों को धमकी दी। बाद में मौके से फरार हो गए। पुलिस को अभी पता नहीं चल सका है कि हत्या क्यों हुई है। हत्या किसने की, इस बारे में परिवार और गांववालों से भी पता जुटाया जा रहा है। वारदात जिले के थाना चिलकाना एरिया में आते गांव चालाकपुर में हुई है। महकारा नाम की लड़की यहां मां, भाभी, भाई और भतीजे के साथ रहती थी।
उसके पिता की कुछ दिन पहले मौत हो चुकी है। बुधवार रात को सभी लोग खाना खाने के बाद सोए थे। अलसुबह 3 बजे किसी ने दरवाजा खटखटाया। फिर लड़की का नाम पुकारा गया। जैसे ही मां ने गेट खोला, बदमाश कमरे के अंदर घुस गए। उन लोगों ने महकारा पर हमला किया।
परिजनों ने बचाने की कोशिश की। लेकिन बदमाशों ने उनको धकेल दिया। जिसके बाद घरवालों के सामने गला रेत दिया। बदमाशों के फरार होने के बाद वे लोग महकारा को लेकर जिला अस्पताल सहारनपुर पहुंचे।
यहां लड़की की मृत घोषित कर दिया गया। जिसके बाद लड़की के पड़ोसी ने पुलिस मौके पर बुला ली। पुलिस ने कहा कि घरवालों से पूछताछ की जा रही है। लड़की का मर्डर क्यों और किसने किया, इस बारे में अभी पता नहीं लग सका है।
पुलिस की ओर से हमलावरों के बारे में सुराग जुटाया जा रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। सीओ सदर अभितेष सिंह ने ग्रामीणों से बात की है।
न्यूज 24 पर पढ़ें उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।