Uttar Pradesh Crime: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक बच्ची के साथ हैवानियत की सभी हदें पार हो गई। बच्ची से पहले रेप किया गया, फिर उसका मर्डर। बच्ची का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने अपनी चाची और प्रेमी को आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। चाची और प्रेमी डर गए थे कि कहीं बच्ची उनका भेद न खोल दे। इसके बाद युवक ने बच्ची को इतनी जोर से थप्पड़ मारा कि वह बेहोश हो गई। इसके बाद आरोपी ने उससे रेप किया। 5 साल की बच्ची की हत्या के बाद पुलिस ने प्रेमी और चाची को अरेस्ट कर लिया है। हत्या के बाद चाची ने बच्ची का शव रसोई में छिपाया। उसे बोरी में डाला और रसोई के जंगले से बाहर फेंक दिया। कोर्ट ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।
यह भी पढ़ें:दिल्ली में मुठभेड़, पुलिस ने शूटर को किया ढेर; तिलक नगर में फायरिंग करने वाला था आरोप
युवक के कई साल से महिला के साथ अवैध संबंध थे। जैसे ही आरोपी ने बच्ची को थप्पड़ मारा, वह बेहोश हो गई थी। चाची बच्ची को होश में लाने के लिए अंदर से पानी लेने गई। इसी दौरान आरोपी ने बच्ची से रेप किया। बाद में दोनों ने बच्ची को मार देने की प्लानिंग की और उसका गला घोंट दिया।
बच्ची के माता-पिता को उनकी करतूत का पता न लग जाए, इसलिए शव को छिपाया गया। लेकिन बच्ची को घर से गायब देख उसके माता-पिता ने पुलिस को सूचित कर दिया। पुलिस जब घर आई, आरोपी महिला डर गई। उसने बच्ची का शव बाहर फेंक दिया। लेकिन डॉग स्कवॉयड ने बच्ची का शव बरामद किया, तो शक चाची के ऊपर हो गया। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया और सख्ती बरतने पर महिला ने पुलिस को पूरी कहानी बता दी।
महिला का 6 साल से चल रहा था अफेयर
आरोपी युवक का नाम शुभम है, जिससे महिला का 6 साल से अफेयर चल रहा था। पति को महिला के संबंधों की जानकारी थी। उसके विरोध करने पर दोनों चोरी-छिपे मिल रहे थे। बच्ची मौके पर आ गई थी। वे लोग आपत्तिजनक हालत में थे। बच्ची किसी को बता नहीं दे, इसलिए मर्डर की प्लानिंग की। एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने वारदात की पुष्टि की है। बताया कि 12 तारीख को थाना गागलहेड़ी में रात के समय बच्ची के गुम होने की जानकारी मिली थी।
संबंधित खबरें
यूपी के कई जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल, 12वीं तक के छात्रों की छुट्टी
4 hrs agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
7 hrs agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
9 hrs agoऋषिकेश में कारोबारी लापता, गंगा में तलाश जारी, पत्नी ने लगाए आरोप
10 hrs agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
11 hrs agoप्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
13 hrs agoआजम खान और अब्दुल्ला आजम को बड़ी राहत, HC से सजा सस्पेंड; जमानत भी मंजूर
13 hrs agoMLC Election: ‘नजर हटी, दुर्घटना घटी’, अखिलेश ने कार्यकर्ताओं को किया सतर्क
14 hrs agoकरवा चौथ से छठ पूजा तक जाम से मिलेगी राहत! खास प्लान तैयार
14 hrs agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines