Saharanpur News: (गौरव मिश्रा, सहारनपुर) एक फिल्म अभिनेत्री ने यूपी के सहारनपुर बीजेपी महानगर अध्यक्ष पुनीत त्यागी पर यौन शोषण के आरोप लगाए थे। रोती हुई एक्ट्रेस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसके बाद अब पुनीत त्यागी ने अपने इस्तीफे का ऐलान कर दिया है। इस्तीफे में उन्होंने लिखा है कि जो आरोप महिला ने लगाए हैं, वे निराधार हैं। खुद को निर्दोष बताते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी संगठन जो फैसला लेगा, उनको मंजूर होगा। जिस एक्ट्रेस ने पुनीत त्यागी पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं, वह मुंबई की रहने वाली है। अभिनेत्री ने अपने फेसबुक पेज और दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर एक के बाद एक वीडियो जारी किए। वहीं, पुनीत त्यागी का कहना है कि मामले में जो भी सच्चाई है, वह जल्द सबके सामने आ जाएगी।
यह भी पढ़ें:अब आई B-Tech पानीपुरी वाली महिला, Thar से बेचने आती हैं गोलगप्पे; आनंद महिंद्रा भी कर चुके तारीफ
फिल्म अभिनेत्री वीडियो में रोती नजर आ रही है। वह कहती है कि पति से अलग होने के बाद बेटे संग अलग रह रही थी। इसी बीच पुनीत त्यागी से उसका संपर्क हुआ। पुनीत ने उनके बेटे को कई बार गिफ्ट दिए। कई बार दूसरा सामान दिया और जताया कि वह उन लोगों की परवाह करते हैं। इसके बाद बेटे के जरिए उनके नजदीक आए और यौन उत्पीड़न किया। एक्ट्रेस ने कहा कि उसका मन कर रहा है कि आत्महत्या कर लूं। लेकिन खुद को बेटे के लिए जिंदा रख रही हूं। पीएम, यूपी के सीएम और कई मंत्रियों को सोशल मीडिया के जरिए अपनी आपबीती शेयर कर चुकी हूं। लेकिन कोई उसकी सुनवाई नहीं कर रहा है।
250 फिल्मों में काम कर चुकी है ये अभिनेत्री
एक्ट्रेस वीडियो में कह रही है कि ऐसे इंसान को राजनीति से दूर किया जाए। उसे और बेटे को कुछ हो गया तो इसको माफ मत करना। उसने मेरी भावनाओं के साथ खेल किया है। अभिनेत्री का आरोप है कि पुनीत उसकी जानकार महिलाओं से भी चैटिंग करते हैं। कुछ स्थानीय नेता मामले को मैनेज करने में लगे हैं। बता दें कि जिस अभिनेत्री ने आरोप लगाए हैं, वह 250 हिंदी, गुजराती और भोजपुरी फिल्मों में काम कर चुकी है। एक ऑडियो भी एक्ट्रेस का वायरल हो रहा है। एक फिल्म में ये एक्ट्रेस मिथुन दा की बहन का रोल निभा चुकी हैं।
यह भी पढ़ें:अर्श डल्ला, गोल्डी बराड़ से लखबीर सिंह तक… कनाडा में छिपे हैं पंजाब के ये 7 खूंखार गैंगस्टर
संबंधित खबरें
कौन हैं सुल्तानपुर जिला अदालत के जज, जिन्होंने राहुल गांधी को किया बरी?
1 hr ago1 नवंबर से बदल रहा है रामलला के दर्शन का समय, देखें नया शेड्यूल
2 hrs agoसीएम धामी का ऐलान, माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन
3 hrs ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
5 hrs agoUP चुनाव में विपक्ष के साथ आएगी AIMIM? ओवैसी ने बताया अपना 'प्लान'
6 hrs agoराहुल के खिलाफ मानहानि केस में फैसला आज, शाह पर टिप्पणी से जुड़ा है मामला
8 hrs agoएक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
17 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
18 hrs agoपिथौरागढ़ में CM धामी का स्वागत, ₹284 करोड़ की 67 परियोजनाओं की सौगात
19 hrs agoयूपी में कल सार्वजनिक अवकाश घोषित, बंद रहेंगे सभी स्कूल और कॉलेज
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines