मनोज कुमार, कासगंज
वक्फ कानून को लेकर पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जमकर बवाल हुआ। प्रदर्शनकारियों ने इस दौरान लोगों की गाड़ियां फूंकी घर और दुकानें लूट ली और उनको आग के हवाले कर दिया। इसके बाद हिंदू परिवार दहशत में आए और वे सभी पलायन कर गए। अब हिंदू परिवारों के पलायन का मुद्दा गरमा गया है। साध्वी प्राची ने इसको लेकर ममता सरकार पर निशाना साधा है।
हिंदू डरकर पलायन करने को मजबूर
साध्वी ने कासगंज में कहा कि बंगाल में तत्काल राष्ट्रपति शासन लागू किया जाना चाहिए। वरना कट्टरपंथी हिंदुओं को बर्बाद कर देंगे। ममता दीदी ने कट्टरपंथी लोगों को खुली छूट दे दी है। ऐसे में हिंदू डरकर पलायन करने को मजबूर है। साध्वी ने कहा कि वक्फ के नाम पर हिंदुओं के लगातार पलायन हो रहे हैं। कासगंज में किसी कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंची साध्वी प्राची ने कहा कि बंगाल में जहां भी हिंदू अल्पसंख्यक है उसको ममता दीदी के कट्टरपंथी दोस्त भगाने और मिटाने में जुट गए हैं। हाल ही में बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ बर्बरता हुई उनके घरों में आग लगा दी गई। उनकी दुकानें और व्यापारिक प्रतिष्ठान लूट लिए गए। कैसे बहू-बेटियों की आबरू को तार-तार किया, ये सभी ने देखा।
योगीजी जैसा सीएम होना चाहिए
साध्वी प्राची ने सीएम ममता बनर्जी पर हमला बालते हुए कहा कि सोची समझी रणनीति के तहत वहां की सरकार हिंदू अल्पसंख्यकों पर जुल्म ढहा रही है। अब तक मुर्शिदाबाद में कहर के चलते सैकड़ों हिंदू परिवार पलायन कर चुके हैं। अगर कट्टरपंथी सोच पर चोट करनी है तो वहां पर भी योगीजी जैसा सीएम होना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर हिंदू अब भी नहीं समझा तो कम समझेगा। विपक्ष रोजाना झूठ बोलकर जनता को गुमराह करने का काम कर रहा है। वक्फ कानून पर मुस्लिम भाइयों को लाभ मिलेगा।
ये भी पढ़ेंः ईडी ऑफिस पहुंचे रॉबर्ट वाड्रा, समन पर बोले- सरकार बदले के तहत कार्रवाई कर रही
सनातन धर्म की प्रचारक ने कहा कि पीएम मोदी सबका साथ और सबका विश्वास के जरिए देश को आगे ले जाने की मुहिम में जुटे हैं। वहीं एएमयू में हिंदू छात्रों द्वारा विश्वविद्यालय परिसर के अंदर मंदिर निर्माण की मांग वाले पर सवाल पर साध्वी ने कहा कि इसमें गलत क्या है? संविधान उन्हें भी धार्मिक स्वतंत्रता का अधिकार देता है।
ये भी पढ़ेंः हज यात्रियों के लिए राहत की खबर! बढ़ाया गया भारत का ‘कोटा’, जानें कितने लोगों को मिली इजाजत?
संबंधित खबरें
'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
13 mins agoबूथ कैप्चरिंग के आरोपों पर चुनाव आयोग का एक्शन, 6 अधिकारी सस्पेंड
31 mins agoकौन हैं BJP MLC देवेंद्र प्रताप? जिनकी शिकायत पर EC ने ऑर्ब्जवर को हटाया
1 hr agoकौन है ऋषभ शुक्ला? जिसने एक ही परिवार के 3 लोगों को उतारा मौत के घाट
5 hrs agoहोटल रूम के बाहर नवविवाहिता की सिर के बल गिरने से मौत, घटना कैमरे में कैद
5 hrs agoकौन हैं सुल्तानपुर जिला अदालत के जज, जिन्होंने राहुल गांधी को किया बरी?
7 hrs ago1 नवंबर से बदल रहा है रामलला के दर्शन का समय, देखें नया शेड्यूल
8 hrs agoसीएम धामी का ऐलान, माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन
9 hrs ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
11 hrs agoUP चुनाव में विपक्ष के साथ आएगी AIMIM? ओवैसी ने बताया अपना 'प्लान'
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines