Kaushambi Mami Bhanja Case: ये कैसा जमाना आ गया है, जहां प्यार की परिभाषा ही बदलती जा रही है। कहीं प्रेमी के लिए पति को मारा जा रहा है तो कहीं सास अपने होने वाले दामाद के साथ फरार हो गई है। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के कौशांबी से आया है जहां मां के समान मामी के प्यार में पागल भांजे ने अपने ही मामा की बेरहमी से हत्या कर दी। ऐसे मामलों को देख आप भी कहेंगे कि कलयुग का आगाज ऐसा है तो अंत कैसा होगा। आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला…
मामी के प्यार में भांजे ने की हदें पार
मामी को मां के समान या यूं कहें कि उनसे भी बड़ा माना जाता है। वहीं कौशांबी से ऐसा मामला सामने आया है जिसने रिश्तों को तार-तार कर दिया है। दरअसल मामी के प्यार में पागल भांजे आकाश ने अपने मामा को बेरहमी से मार डाला। आकाश के मन में अपने मामा को लेकर नफरत थी जिस वजह से उसने मामा को रास्ते से हटाने का विचार किया और इसमें उसके दोस्तों ने उसका साथ दिया।
यह भी पढ़ें: सास से पहले किसी और संग भागा था दामाद, अलीगढ़ केस में एक और बड़ा खुलासा
पहले भी ले भागा था मामी को
आकाश अपनी मामी के साथ पहले भी दो बार भाग चुका था। इस वजह से उसे उसके मामा ने भरी पंचायत में जलील भी किया था। उसे सबके सामने जमकर फटकार लगाई गई, जिससे उसका गुस्सा सातंवे आसमान पर पहुंच गया। फिर क्या था उसने बना लिया प्लान और मामा को मार मामी के साथ रहने का सपना देखा जो पूरा न हो सका और वो जेल पहुंच गया।
बदला लेने के लिए मामा को मारा
आकाश के मन में मामी को लेकर प्यार था और साथ ही मामा को लेकर गुस्सा भी। क्योंकि भरी पंचायत में आकाश को उसके मामा ने फटकार लगाई थी। ऐसे में उसके मन में बदले की आग धधक रही थी। आकाश ने अपने चचेरे भाई और दोस्तों के साथ मिलकर मामा को मारने का प्लान बनाया और घटना को अंजाम दिया। हालांकि अब वो पुलिस की हिरासत में है और जेल की सलाखों के पीछे अपने बुरे कामों को याद कर रहा होगा।
यह भी पढ़ें: साहिल के बाद मुस्कान को मिला नया साथी, जेल में नया ठिकाना, क्या मिलेंगी सुविधाएं?
संबंधित खबरें
नोएडा का होगा विस्तार, 20 हजार हेक्टेयर में बनेगा ‘न्यू नोएडा’
17 mins agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
12 hrs agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
16 hrs agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
16 hrs agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
21 hrs agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
1 day agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
1 day agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
1 day agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines