साहब... बहू गुटखा खाती है, कहीं भी थूक देती है, पुलिस के पास पहुंची सास, वजह बताई खास

Agra, Uttar Pradesh, Gutkha chewing habit, mother in law daughter in law fight, Saas bahu Fight, family counseling center, mother-in-law troubled by daughter-in-law

प्रतीकात्मक तस्वीर।

Saas bahu Fight: अक्सर परिवारों में सास-बहू के झगड़ों की खबरें सामने आती है। इस झगड़े का कारण कहीं दहेज बनता है तो कहीं कुछ और…। लेकिन उत्तर प्रदेश से सास-बहू के बीच लड़ाई का अनोखा कारण सामने आया है। यहां ‘यार’ शब्द ने घर में रार करा दी। इतना ही नहीं, बहू गुटखा कर घर में जगह-जगह थूकती रहती है।

विज्ञापन

सास ने बताई अपनी समस्या

जानकारी के मुताबिक मामला आगरा जिले का है। यहां एक सास अपनी बहू की हरकतों से इतनी परेशान हो गई कि उसे थाना पुलिस के पास जाना पड़ा। सास ने पुलिस को बताया कि बहू किसी से यार-यार कह कर बात करती है। इतना ही नहीं, वो बेहिसाब गुटखा खाती है। घर में इधर-उधर थूकती रहती है। कई बार मना किया है, लेकिन मानती नहीं है। हार कर वो पुलिस के पास पहुंची है। पुलिस ने इस मामले को परिवार परामर्श केंद्र भेजा।

विज्ञापन

शादी को हुए बस पांच महीने

बताया गया है कि महिला के बेटे की करीब पांच महीने पहले ही शादी हुई है। बुजुर्ग महिला ने पुलिस को बताया कि कई बार बहू को ऐसा नहीं करने के लिए समझाया है, लेकिन वो मानती ही नहीं है। उसने पुलिस से गुहार लगाई कि कैसे भी यार करने और गुटखा खाने की समस्या से छुटकारा दिलाओ। उधर पुलिस और काउंसलरों ने दोनों पक्षों से बातचीत की।

विज्ञापन

बहू बोली- गुटखा नहीं छोड़ूंगी

हालांकि बहू की ओर से भी आरोप लगाए गए हैं। उधर परामर्श टीम ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद अगली बार की तारीख दी है। उधर, जैसे ही ये मामला मीडिया में आया वैसे ही चर्चा का विय बन गया। हैरानी की बात तो ये है कि बहू भी गुटखा खाने की आदत पर अड़ी हुई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ