Greater Noida News: रूस की विभिन्न कंपनियों से जुड़े लगभग 30 सदस्यों का Deligation मंगलवार को ग्रेटर नोएडा पहुंचा. Deligation ने क्षेत्र के औद्योगिक विकास और बुनियादी ढांचे का जायजा लिया. इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल टाउनशिप ग्रेटर नोएडा लिमिटेड की परियोजनाओं में निवेश को लेकर विदेशी नागरिकों ने रूचि दिखाई है. जल्द ही इस पर आगे बात हो सकती है. दोनों देशों के अधिकारियों के बीच चर्चा जारी है.
इंफ्रास्ट्रक्चर को बताया प्रभावशाली
Deligation ने इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल टाउनशिप, मल्टी-मॉडल लॉजिस्टिक हब और मल्टी-मॉडल ट्रांसपोर्ट की योजना और प्रगति को करीब से देखा. Deligation ने यहां के प्लग एंड प्ले सिस्टम, अत्याधुनिक सुविधाएं, ऑटोमेटेड वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट और विद्युत सबस्टेशन जैसे बुनियादी ढांचे की प्रशंसा की.
ये भी पढ़ें: ग्रेटर नोएडा में 24 घंटे नहीं उड़ेगा ड्रोन और गुब्बारा, प्रधानमंत्री की सुरक्षा रहेगी टाइट
भविष्य पर हुई चर्चा
प्राधिकरण के एसीईओ सौम्य श्रीवास्तव और एसीईओ प्रेरणा सिंह ने Deligation के साथ बैठक कर ग्रेटर नोएडा के औद्योगिक भविष्य की संभावनाओं पर चर्चा की. उन्होंने बताया कि इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल टाउनशिप को देश की सबसे स्मार्ट और सुविधाजनक टाउनशिप के रूप में विकसित किया गया है. यहां उद्योग स्थापित करने के इच्छुक निवेशकों को तेजी से भूखंड आवंटन और पूरी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं.
हायर कंपनी का निरीक्षण
एसीईओ सौम्य श्रीवास्तव ने जोर दिया कि ग्रेटर नोएडा की भौगोलिक स्थिति दिल्ली और एयरपोर्ट से करीब है. मजबूत कनेक्टिविटी इसे उद्योगों के लिए आदर्श स्थान बनाती है. वहीं प्रेरणा सिंह ने बताया कि Deligation ने हायर कंपनी के यूनिट का भी निरीक्षण किया. ग्रेटर नोएडा में उद्योग स्थापित करने की रुचि जताई. इस विजिट को दोनों देशों के बीच औद्योगिक साझेदारी की दिशा में एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है.
ये भी पढ़ें: Noida International Airport पर खुलेंगे 3 पेट्रोल पंप, आम नागरिकों को भी मिलेगी एंट्री
संबंधित खबरें
'मुसलमान होने की सजा मिल रही', गिरफ्तारी पर छलका आजम खान का दर्द
3 hrs ago'आजम के नहीं हुए तो मेरे क्या होंगे', स्वामी प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला
6 hrs agoब्लू ड्रम मर्डर: मुस्कान-साहिल ने गिनाईं फांसी की सजा की 15 कानूनी खामियां
7 hrs agoनोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
18 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
20 hrs agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
21 hrs agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
23 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
1 day ago‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
1 day agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines