यूपी में अब संपत्ति खरीदने के नियम बदल गए हैं। अब जमीन खरीदने के लिए पैन कार्ड अनिवार्य होगा। बिना पैन कार्ड के अब किसी भी जमीन की रजिस्ट्री नहीं हो सकेगी। इसके लिए सरकार ने आदेश जारी कर दिया है। आदेश में साफ बताया गया कि अब अचल संपत्ति खरीदने के लिए पैन कार्ड जरूरी होगा।
रजिस्ट्री के लिए ऑनलाइन आवेदन में पैन नंबर और वैरिफिकेशन में करने के आदेश दिए गए हैं। बताया गया कि सरकार ने यह कदम संदिग्ध और बेनामी लेनदेन पर रोक लगाने के लिए उठाया है। साथ ही इससे खरीद फरोख्त में पारदर्शिता बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है। इसके लिए सभी विभागों को आदेश जारी कर दिए गए हैं।
यह भी पढ़ें: अब UP में चाइनीज मांझे से मौत को माना जाएगा हत्या, CM योगी ने धागे पर लगाया बैन
यूपी में अब जमीन, मकान या किसी भी तरह की अचल संपत्ति खरीदने के लिए नया नियम जारी कर दिया है। यूपी में अब अचल संपत्ति के लिए PAN कार्ड अनिवार्य हो गया है। सरकार ने सभी जिलों के रजिस्ट्री कार्यालयों को आदेश भेज दिया है। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री से जुड़े ऑनलाइन एप्लिकेशन में खरीदार और विक्रेता दोनों का PAN नंबर दर्ज किया जाए। बिना PAN कार्ड के रजिस्ट्री की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ सकती।
बता दें कि योगी सरकार ने पैन कार्ड अनिवार्य का फैसला संदिग्ध लेनदेन और बेनामी संपत्ति खरीद पर रोक लगाने को लेकर लिया गया है। सरकार का मुख्य ध्यान भारत-नेपाल सीमा पर इलाकों में विदेशी फंडिंग से जमीन खरीदने और गलत तरीके से इनवेस्ट को रोकने का है। रजिस्ट्री में PAN कार्ड अनिवार्य होने से हर लेनदेन को पूरा ट्रैक किया जा सकेगा।
यह भी पढ़ें: नोएडा एयरपोर्ट के 10 KM की रेंज में नॉन वेज बैन, उल्लंघन पर 1 करोड़ तक का जुर्माना
संबंधित खबरें
'जैसे मैं कोई आतंकी हूं...', चुनाव में गड़बड़ी पर रो पड़े सपा MLC उम्मीदवार
2 hrs agoरेलकर्मियों को मिली बड़ी राहत, IOD फॉर्म और मेडिकल लीव पर जारी हुआ नया नियम
3 hrs agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
13 hrs ago'इस्लाम कबूल करूंगा', MLC चुनाव में रो पड़े सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल
18 hrs agoयूपी में जनगणना की तैयारी तेज, नवंबर में खुद भर सकेंगे परिवार की जानकारी
20 hrs agoवाराणसी से दिल्ली के बीच चलेगी स्लीपर वंदेभारत, जानें टाइमिंग और सुविधाएं
22 hrs ago'घोषित करें मुस्लिम CM', आजम खान से मुलाकात को लेकर अखिलेश पर बरसे OP राजभर
1 day agoकांग्रेस ने सपा को दी 170 सीटों की लिस्ट, क्या रहेगा सीट शेयरिंग फॉर्मूला?
1 day ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
1 day agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines