UP और महाराष्ट्र में आधार कार्ड पर बड़ा फैसला, जन्म तिथि का नहीं होगा प्रमाण, MH में रद्द होंगे आधार से बने जन्म प्रमाण पत्र

यूपी और महाराष्ट्र में सरकार ने आधार कार्ड के उपयोग पर बड़ा फैसला लिया है। सरकारों ने आधार कार्ड को अब जन्म तिथि प्रमाण मानने से इंकार कर दिया है। इसके लिए सरकार ने सभी विभागों को आदेश पत्र जारी कर दिया है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

up_b9d288
विज्ञापन

यूपी और महाराष्ट्र में आधार कार्ड को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। यूपी और महाराष्ट्र में आधार कार्ड को अब जन्म तिथि का प्रमाण नहीं माना जाएगा। यूपी सरकार के नियोजन विभाग ने अब आधार कार्ड को बर्थ डेट सर्टिफिकेट के रूप में मान्य करने के मना कर दिया है। मतलब यूपी में अब आधार कार्ड जन्म तिथि का प्रमाण नहीं माना जाएगा। किसी भी सरकारी काम के लिए आधार कार्ड को जन्मतिथि के प्रामाणिक दस्तावेज के तौर पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। इसके लिए सरकार ने सभी विभागों के प्रमुख सचिव और अपर मुख्य सचिवों को आदेश जारी कर सूचित कर दिया है। साथ ही महाराष्ट्र में भी केवल आधार कार्ड ने बने सभी जन्म प्रमाण पत्र रद्द किए जाएंगे।

बता दें कि भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने गत 31 अक्तूबर एक पत्र जारी किया था। इसमें विभाग ने बताया था कि आधार कार्ड जन्म तिथि का अनुमन्य प्रमाण नहीं है। योगी सरकार ने इसी पत्र को आधार बनाकर नियोजन विभाग को आदेश देने के लिए कहा।

विज्ञापन

विभाग के विशेष सचिव अमित सिंह ने जारी शासनादेश में बताया कि यूआईडीएआई का पत्र आने के बाद भी कई विभागों में आधार को जन्म तिथि के प्रमाण के तौर मान्य किया जा रहा था। विशेष सचिव ने साफ किया कि अब यूपी में किसी भी सरकारी विभाग में आधार कार्ड को जन्म तिथि के प्रामाणिक दस्तावेज के तौर पर स्वीकार न किया जाएगा।

महाराष्ट्र में राज्य राजस्व विभाग ने नोटिस जारी करते हुए बताया कि विलंबित जन्म प्रमाण पत्र बनाने के लिए आधार कार्ड को एक दस्तावेज के रूप में नहीं माना जाएगा और जन्म और मृत्यु पंजीकरण (संशोधन) अधिनियम, 2023 के बाद केवल आधार कार्ड के माध्यम से बनाए गए सभी जन्म प्रमाण पत्र रद्द कर दिए जाएंगे।

विज्ञापन

सरकार ने यह फैसला फर्जी जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्रों के अवैध इस्तेमाल को रोकने के लिए लिया है। राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने आधार कार्ड का इस्तेमाल करके जारी किए गए सभी संदिग्ध प्रमाण पत्रों को रद्द करने का आदेश दिया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raghav Tiwari

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ