हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

अलकनंदा में गिरा यात्रियों से भरा टेंपो, 2 की मौत और 9 लापता, बद्रीनाथ हाईवे पर हुआ हादसा

Uttarakhand Bus Accident: उत्तराखंड में बस हादसा हुआ है। यात्रियों से भरी बस अलकनंदा नदी में गिर गई है। हादसा रुद्रप्रयाग-बद्रीनाथ हाईवे पर हुआ है। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी को हादसे की जानकारी दे दी गई है। मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

विज्ञापन
उत्तराखंड में हादसास्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाते बचाव दल के सदस्य और लोग।

Rudraprayag Bus Accident: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। बद्रीनाथ हाईवे से एक ट्रेंपो ट्रैवलर अलकनंदा नदी में गिर गया। हादसा गांव घोलतीर के पास हुआ है। हादसास्थल पर बचाव अभियान चल रहा है। लोगों ने टेंपो को नदी में गिरते देखा और पुलिस को सूचना दी। कई थानों की पुलिस और NDRF-SDRF की टीमें मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन चल रही हैं। मुख्यमंत्री धामी को भी हादसे की सूचना दे दी गई है। हादसे की जानकारी मिलते ही थाना अगस्त्यमुनि, रतूड़ा एवं गोचर से पुलिस बल मौके पर पहुंचा। एक यात्री का शव बरामद हो गया है। घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।

 

कंट्रोल रूम को दी गई थी हादसे की सूचना

गढ़वाल मंडल आयुक्त विनय शंकर पांडे ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि सुबह करीब 7:55 बजे आपदा कंट्रोल रूम रुद्रप्रयाग से सूचना मिली कि बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर घोलतीर के पास एक यात्री वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। सूचना मिलते ही NDRF, SDRF, DDRF, फायर ब्रिगेड, पुलिस टीम को घटनास्थल पर भेजा गया। बचाव दलों ने हादसाग्रस्त लोगों को रेस्क्यू करके एंबुलेंस 108 के जरिए जिला अस्पताल भेजा गया है। टेंपो में ड्राइवर और कंडक्टर समेत 19 लोग सवार थे, जिनमें से 2 की मौत हो गई है। 8 लोग रेस्क्यू किए गए हैं और करीब 10 लोग लापता हैं। एक मृतक का शव रुद्रप्रयाग संगम में मिला।

विज्ञापन

 

मुख्यमंत्री धामी ने हादसे पर जताया शोक

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट करके हादसे पर शोक जताया है। उन्होंने ट्वीट में लिखा कि रुद्रप्रयाग जिले में एक टेंपो ट्रैवलर के नदी में गिरने की खबर बेहद दुखद है। SDRF और अन्य बचाव दलों द्वारा युद्धस्तर पर राहत और बचाव कार्य चलाया जा रहा है। स्थानीय प्रशासन के लगातार संपर्क में हूं। ईश्वर से सभी की सुरक्षा की प्रार्थना करता हूं। बता दें कि प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री धामी ने लोगों काे नदियों-नालों से दूर रहने का कहा है। क्योंकि भारी बारिश के कारण नदियां-नाले उफन रहे हैं। ड्राइविंग भी संभलकर करें, क्योंकि हादसे होने का खतरा मंडरा रहा है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola