Moradabad News: यूपी के मुरादाबाद की एक पाॅश काॅलोनी में मुस्लिम डाॅक्टर को मकान बेचने पर बवाल हो गया है। यहां टीडीआई सिटी में एक डाॅक्टर ने अपना मकान डाॅक्टर इकरा चौधरी को बेच दिया। इस बात की भनक जब काॅलोनी के लोगों को लगी तो बवाल हो गया। पूरी काॅलोनी के लोगों ने सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया। लोगों ने कहा यह मकान किसी हिंदू को ही बेचा जाए। इकरा चौधरी से ये मकान वापस लिया जाए। इसको लेकर काॅलोनी के लोग अधिकारियों और नेताओं के पास भी पहुंचे हैं।
आज तक की रिपोर्ट के अनुसार टीडीआई सिटी के रहने वाले व्यक्ति ने बताया कि टीडीआई सिटी में 450 मकान हिंदुओं के हैं। जिसमें 1700-1800 लोग रहते हैं। काॅलोनी में डाॅक्टर रहते थे, उन्होंने अपना मकान इकरा चौधरी को बेच दिया। वे कहते थे यह मकान मैं काॅलोनी में ही किसी को बेचकर जाऊंगा। जब ये काॅलोनी बसाई गई थी तो ये तय हुआ था कि इस काॅलोनी में किसी दूसरे समाज के व्यक्ति को मकान नहीं बेचा जाएगा। इसके बावजूद उन्होंने रजिस्ट्री करा दी।
ये भी पढ़ेंः शाही ईदगाह में जलाभिषेक करने पहुंची मीरा राठौर कौन? पुलिस को दिया ये जवाब
लोगों ने की ये मांग
लोगों के अनुसार मंदिर के सामने ही वो मकान है, इसलिए प्रशासन से सबने मांग की है कि जिस समुदाय के व्यक्ति ने मकान लिया है, उसे फिर से हिंदू समुदाय के युवक को दिया जाए। जो पैसा उसने डाॅक्टर को दिया है, वह काॅलोनी उसे देने को तैयार है। उन्होंने बताया कि हिंदू-मुस्लिम भाईचारा नहीं बिगड़े इसलिए हमने एडीएम, एसपी और बीजेपी विधायक रितेश गुप्ता से बात की। उन्होंने समस्या का समाधान करने की बात कही है।
इस मामले में जिलाधिकारी अनुज कुमार सिंह ने कहा वो सभी लोगों के संपर्क में हैं और जल्द ही इसका समाधान निकाल लिया जाएगा। ये प्रकरण पुलिस और प्रशासन के संज्ञान में है।
ये भी पढ़ेंः मोबाइल टाॅर्च की रोशनी में इलाज करते दिखे डाॅक्टर, कानपुर देहात के CHC का Video वायरल
संबंधित खबरें
'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
2 hrs agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
5 hrs agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
10 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
10 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
13 hrs agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
15 hrs agoUP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
16 hrs agoपीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन; 2 अधिकारी सस्पेंड, FIR भी होगी
16 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
1 day agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines