नोएडा में बनेगा RSS का ‘ओम भवन’, सामाजिक, शैक्षिक और वैचारिक कार्यों का होगा केंद्र

Noida News: नोएडा के सेक्टर-33 में इस्कॉन मंदिर के पीछे लगभग 1400 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में आठ मंजिला ओम भवन का निर्माण किया जाएगा। बताया जा रहा है कि इसमें बने कमरों में संघ से जुड़े लोगों का प्रवास भी होगा और यहां पर रहकर वह विचारों का आदान-प्रदान कर सकेंगे।

Noida News Rashtriya Swayamsevak Sangh, नोएडा न्यूज, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ

नोएडा में बनेगा RSS का ‘ओम भवन’

विज्ञापन

Noida News: नोएडा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का एक भव्य और विशाल भवन बनने जा रहा है। सोमवार को सेक्टर-33 में वैदिक मंत्रोच्चार और विधिवत पूजन के साथ भूमि पूजन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। संघ के नगर कार्यवाह सतेन्द्र सिंह और संघ चालक दिनेश गोयल ने जानकारी दी कि इस्कॉन मंदिर के पीछे लगभग 1400 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में आठ मंजिला ओम भवन का निर्माण किया जाएगा।

RSS क्षेत्रीय संघ चालक सूर्य प्रकाश टोंक पहुंचे

उन्होंने बताया कि यह भवन संघ के सामाजिक, शैक्षिक और वैचारिक कार्यों का केंद्र बनेगा। इस अवसर पर क्षेत्रीय संघ चालक सूर्य प्रकाश टोंक, पश्चिम क्षेत्र के प्रचार प्रमुख कृपा शंकर, प्रांत प्रचारक अनिल, सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा, नोएडा के विधायक पंकज सिंह, भाजपा के राष्ट्रीय सचिव व प्रवक्ता गोपाल कृष्ण अग्रवाल, भाजपा महानगर अध्यक्ष महेश चौहान, पूर्व मंत्री नवाब सिंह नागर, राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष विमला बाथम सहित कई गणमान्य अतिथि मौजूद थे।

विज्ञापन

अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा भवन

‘ओम भवन’ का निर्माण संघ के विचारों और संस्कारों को आगे बढ़ाने का एक प्रमुख केंद्र बनेगा, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत रहेगा। 8 मंजिला इस ओम भवन के अंदर सभी अत्याधुनिक सुविधाएं मौजूद होंगी और साथ ही साथ यह आध्यात्म और सकारात्मक विचारों के साथ-साथ शैक्षणिक गुणवत्ता को बढ़ाने का एक अनोखा भवन होगा।

संघ से जुड़े लोगों का होगा प्रवास

बताया जा रहा है कि इसमें बने कमरों में संघ से जुड़े लोगों का प्रवास भी होगा और यहां पर रहकर वह विचारों का आदान-प्रदान कर सकेंगे। एनसीआर में आरएसएस का यह दूसरा भवन होगा, जो आधुनिक सुविधाओं से लैस होने के साथ-साथ सैकड़ों गाड़ियों की पार्किंग की सुविधा से भी लैस होगा। भूमि पूजन कार्यक्रम में संघ और भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Md Junaid Akhtar

Md Junaid Akhtar

युवा पत्रकार मोहम्मद जुनेद अख्तर करीब 12 साल से मीडिया में काम कर रहे हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2013 में ‘अमर उजाला’ गाजियाबाद से की थी। यहां इन्होंने अखबार में करीब एक साल तक रेलवे, कलेक्ट्रेट और आरडब्ल्यूए जैसी बीट पर काम किया। इसके बाद इन्होंने 2014 में ‘नवोदय टाइम्स‘ के लिए रेलवे, स्पोर्ट्स और एजुकेशन की बीट कवर कीं। करीब एक साल बाद 2015 में इनका ट्रांसफर गाजियाबाद से दिल्ली हो गया। दिल्ली में इन्होंने अल्पसंख्यकों के मुद्दों के साथ जंतर-मंतर पर कई बड़े धरने-प्रदर्शन कवर किए। वर्ष 2016 में इनका ट्रांसफर दिल्ली से नोएडा हो गया। नोएडा में इन्होंने क्राइम बीट पर लगातार करीब तीन साल काम तक किया। इसके बाद 2020 में लॉकडाउन के दौरान इन्हें क्राइम के अलावा गौतमबुद्ध नगर के तीनों प्राधिकरण और दूसरी बीट भी कवर करने का मौका मिला। जुनेद अख्तर ने साल 2024 (जनवरी) में ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। इस दौरान इन्होंने ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की नोएडा डिजिटल साइट ट्राइसिटी टुडे में भी काम किया। इस बीच 27 फरवरी 2025 को जुनेद अख्तर ने न्यूज 24 डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। यहां जुनेद अख्तर बतौर सब एडिटर काम कर रहे हैं। जुनेद यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखते हैं। इसके अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद की खबरों पर भी नजर रखते हैं।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ