राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय अधिकारियों की एक अहम बैठक के लिए संघ प्रमुख मोहन भागवत वृंदावन स्थित संघ कार्यालय केशव धाम पहुंच गए हैं. संघ प्रमुख आज से 10 जनवरी तक, यानी पूरे सात दिनों तक वृंदावन में मौजूद रहेंगे. इस उच्च स्तरीय बैठक में संघ के शीर्ष 48 से 50 अधिकारी हिस्सा ले रहे हैं. मिली जानकारी के मुताबिक, बैठक में आगामी मार्च माह में समालखा में होने वाली अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा के प्रारूप, प्रमुख विषयों और एजेंडों को अंतिम रूप देने पर चर्चा की जा रही है.
सूत्रों के अनुसार, संगठन की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए संभावित बदलावों पर भी मंथन होगा. इसके साथ ही बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार, आगामी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव और उससे जुड़े सामाजिक-राजनीतिक हालात पर भी चर्चा किए जाने की संभावना है.
यह भी पढ़ें: Kal Ka Mausam: दिल्ली NCR समेत 15 राज्यों में घने कोहरे का अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
बैठक में 15 जनवरी से देशभर में प्रस्तावित हिंदू सम्मेलनों को लेकर रणनीति, संगठन के विस्तार, सामाजिक समरसता और आने वाले वर्ष के लिए संघ की प्राथमिकताओं पर गहन विचार-विमर्श होगा. साथ ही संघ से जुड़े विभिन्न संगठनों की मौजूदा स्थिति की समीक्षा भी एजेंडे में शामिल है.
हालांकि संघ के वरिष्ठ प्रचारकों की मुख्य बैठक 6, 7 और 8 जनवरी को प्रस्तावित है, लेकिन संघ अधिकारियों का कोर ग्रुप आज से 10 जनवरी तक वृंदावन में डेरा डाले रहेगा. इस बैठक को आने वाले महीनों की संघ गतिविधियों और रणनीतिक दिशा के लिहाज से अहम माना जा रहा है.
संबंधित खबरें
एक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
1 hr agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
1 hr agoपिथौरागढ़ में CM धामी का स्वागत, ₹284 करोड़ की 67 परियोजनाओं की सौगात
2 hrs agoयूपी में कल सार्वजनिक अवकाश घोषित, बंद रहेंगे सभी स्कूल और कॉलेज
4 hrs agoआजमगढ़ की वोटर लिस्ट में हुई गड़बड़ी! BLO-SDM के खिलाफ हुआ कड़ा एक्शन
1 day agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
1 day agoनोएडा सेक्टर-125 में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख, लाखों का नुकसान
1 day agoअखिलेश ने जेल जाकर क्यों साधा आजम का किला, जानिए क्या पक रही सियासी खिंचड़ी
1 day ago'जैसे मैं कोई आतंकी हूं...', चुनाव में गड़बड़ी पर रो पड़े सपा MLC उम्मीदवार
1 day agoरेलकर्मियों को मिली बड़ी राहत, IOD फॉर्म और मेडिकल लीव पर जारी हुआ नया नियम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines