संघ प्रमुख मोहन भागवत बुधवार को वाराणसी में थे। यहां उन्होंने अक्षय तृतीया पर 125 जोड़ों की शादी में शामिल हुए। इस दौरान भागवत ने आदिवासी कन्या के पैर धोए। पिता की तरह कन्यादान किया और शगुन में 501 रुपये भी दिए। इस दौरान दुल्हे ने भी भागवत के पैर छुए और आशीर्वाद लिया। संघ प्रमुख ने दूल्हे से कहा, जाओ अच्छे से कमाना और बेटी को खुश रखना। उसका ख्याल रखना। विवाह समारोह के लिए संकुल धारा पोखरा पर 125 मंडप बनाए गए। इसमें दलित-ओबीसी और सवर्ण सभी वर्गों के जोड़े शामिल हुए।
साल में एक बार कन्यादान जरूर करना चाहिए
बता दें कि वाराणसी में हुए इस सामूहिक विवाह समारेाह में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या और कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी भी पहुंचे। सभी दूल्हे रथ पर सवार होकर मंडम में पहुंचे। इस दौरान वर-वधु ने 7 जन्मों के बंधन की कसमें खाई। जिस बेटी का कन्यादान मोहन भागवत ने किया वो सोनभद्र के रेणुकोट की रहने वाली रजवंती हैं। उनके पिता ने कहा कि रेणुकोट के रहने वाले अमन के साथ उसकी शादी हुई है।
संघ प्रमुख ने कार्यक्रम को संबोधित भी किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति दुनिया में मार्गदर्शन का केंद्र बिंदु रही है। भारत दुनिया में विश्व गुरु के स्थान पर है। आज एक बार फिर से दुनिया, भारत की रीति, नीति, परंपरा, संस्कृति की ओर आकर्षित हो रही है। उन्होंने कहा कि साल में एक बार कन्यादान का पुण्य काम जरूर करना चाहिए।
ये भी पढ़ेंः नैनी जेल से शिफ्ट किए गए राजू पाल हत्याकांड के तीन आरोपी, पूजा पाल ने सीएम को लिखा था पत्र
आसपास के जिलों के जोड़े हुए शामिल
विदाई में सभी जोड़ों को एक साइकिल, सिलाई मशीन, पायल, बिछिया, 2 साड़ी और दूल्हे को कपड़े दिए गए। समारोह में मिर्जापुर, सोनभद्र, चंदौली, भदोही के जोड़े शामिल हुए। गौरतलब है कि एक महीने पहले भी संघ प्रमुख वाराणसी पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने एक मंदिर, एक कुआं और एक श्मशान का संदेश दिया। संघ को अभी भी लगता है कि लोकसभा चुनाव में प्रदेश में बीजेपी को नुकसान सपा की पीडीए रणनीति से हुआ था। ऐसे में अब संघ अपना पूरा फोकस दलितों पर कर रहा है।
ये भी पढ़ेंः ठाणे से अयोध्या तक फैला ड्रग्स का खेल, टॉय शॉप के पीछे छिपा करोड़ों का नशे का धंधा
संबंधित खबरें
सीएम धामी ने अजीत डोभाल पर राहुल गांधी की टिप्पणियों पर आपत्ति जताई
1 hr agoउत्तराखंड में एक साल के लिए गुटखा-पान मसाला बैन, सरकार ने उठाया सख्त कदम
5 hrs agoUP में ग्राम प्रहरियों का मानदेय बढ़ा, परिवार को 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज
6 hrs agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
10 hrs agoनोएडा का होगा विस्तार, 20 हजार हेक्टेयर में बनेगा ‘न्यू नोएडा’
11 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
1 day agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
1 day agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
1 day agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
1 day agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines