News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
RSS Big Step : लोकसभा चुनाव 2024 करीब हैं, अब राजनीतिक पार्टियों के साथ-साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने भी अब कमर कस ली है वह अब गैर-हिंदुओं के बीच अपनी पैठ बढ़ाना चाहती है। बता दें कि शनिवार को आरएसएस के मुखिया मोहन भागवत ने अवध प्रांत की प्रांतीय कार्यकारिणी और विभाग टीम के साथ अलग-अलग बैठकों में इस योजना की रूपरेखा तैयार की। सूत्रों का कहना है कि आरएसएस गैर-हिंदुओं, मुस्लिमों, ईसाइयों, सिखों और बौद्धों के बीच अपनी पहुंच बढ़ाएगी, इसके लिए आरएसएस के लोग सभी धर्मों के धार्मिक स्थलों पर जाकर उनका दौरा करेंगे, चाहें वह गुरुद्वारा हो, चर्च हो, मंदिर हो या फिर मस्जिद। इसके लिए वह चार दिवसीय लखनऊ दौरे पर हैं।
बैठक में निर्णय लिया गया कि अब आरएसएस जिला स्तर पर गैर-हिंदुओं के बीच समन्वय बढ़ाने पर ध्यान देगी। इसके साथ ही दलित बस्तियों में सामाजिक समरसता बढ़ाने पर भी जोर दिया गया। कहा जा रहा है कि यह सब 2024 के लोकसभा चुनावों के मद्देनज़र किया जा रहा है।
आरएसएस की छवि समाज में एक कट्टरवादी संघ के तौर पर बन चुकी है इसलिए वह अपनी इस छवि को सुधारना चाहती है। उसका यह कदम भी इसी सोच को लेकर स्पष्ट है। वह दलित लोगों के बीच अपनी पैठ बनाने के लिए ये कदम उठा रही है। इसके जरिए आरएसएस, पिछड़ी जातियों को अपने साथ चलने का वादा कर रही है।
न्यूज 24 पर पढ़ें उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।