पीयूष आनंद, चंदौली
चंदौली के डीडीयू जंक्शन पर रेलवे सुरक्षा बल (RPF), एसोसिएशन फॉर वॉलंटरी एक्शन और चाइल्ड हेल्प डेस्क की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन अलग-अलग ट्रेनों से 9 बच्चों को मानव तस्करों के चंगुल से आजाद कराया। इस ऑपरेशन में तीन तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है।
तीन ट्रेनों से बच्चे छुड़ाए गए
संयुक्त टीम ने डीडीयू जंक्शन पर चेकिंग अभियान के दौरान तीन ट्रेनों से बच्चों को बचाया और तस्करों को धर-दबोचा। जिसमें गरबा एक्सप्रेस (12938) ट्रेन से चार बच्चों को बचाया गया और झारखंड के चतरा जिले के एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा रानी कमलापति एक्सप्रेस (01666) से दो बच्चों को छुड़ाया गया और बिहार के खगड़िया निवासी एक तस्कर पकड़ा गया और सियालदह-अजमेर एक्सप्रेस (12987)से तीन बच्चों को बचाया गया और बिहार के कैमूर जिले के चाँद थाना क्षेत्र के रहने वाले एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया।