प्रेमिका पर चाकू से हमला, पेट्रोल छिड़क लगाई आग; उत्तराखंड के रुड़की में खौफनाक वारदात

उत्तराखंड के रुड़की में एक युवक ने अपनी प्रेमिका पर चाकुओं से हमला कर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। इसके बाद युवक ने अपने गले पर चाकू से वार किया और खुद को भी आग के हवाले कर दिया।

Roorkee News

नीरज कौशिक, रुड़की

विज्ञापन

उत्तराखंड के रुड़की जिले में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक प्रेम कहानी देखते ही देखते खौफनाक दास्तान में बदल गई है। यहां एक युवक ने पहले अपनी प्रेमिका पर चाकुओं से हमला किया। इसके बाद फिर उस पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। इसके बाद युवक ने अपने गले पर चाकू से वार किया और खुद को भी आग के हवाले कर दिया। वारदात की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने घायल युवती-युवक को जिले के सरकारी अस्पताल पहुंचाया और मामले की जांच शुरू कर दी। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन

10 साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग

यह मामला रुड़की के बुग्गावाला थाना क्षेत्र के बुधवा शहीद इलाके का है। घायल युवती ने अस्पताल में पुलिस को बताया कि उसका आरोपी युवक के साथ पिछले 10 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। वे दोनों शादी के लिए तैयार थे। दोनों ने इस बारे में अपने परिवार को बताया। युवती के परिवार शादी के लिए राजी था। लेकिन युवक के परिवार ने शादी से इनकार कर दिया। जब उन्होंने शादी करने से मना कर दिया तो युवती के घरवालों ने दूसरा रिश्ता तलाशना शुरू कर दिया।

विज्ञापन

खौफनाक वारदात को अंजाम

इसी बात से नाराज होकर युवक ने यह खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। युवती यूपी के देवबंद के नागल क्षेत्र की रहने वाली है। रुड़की में वह एक रेस्टोरेंट में काम करती है। वहीं, युवक मुजफ्फरनगर का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। वहीं, इस सनसनीखेज घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ