Roorkee News (पंकज कौशिक, हरिद्वार): रुड़की के बुग्गावाला थाना क्षेत्र के बुधवा शहीद इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां 10 साल से प्यार में पड़े युवक ने अपनी प्रेमिका पर चाकु से हमला कर दिया। सिर्फ इसलिए क्योंकि उसने शादी से इनकार कर दिया था। इसी बोखलाहत के चलते युवक ने खतरनाक कदम उठाया। प्रेम प्रसंग में बढ़े विवाद के चलते युवक ने पहले अपनी प्रेमिका पर चाकुओं से हमला किया। फिर उस पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। इसके बाद युवक ने खुद के गले पर चाकू से वार किया और आग के हवाले कर दिया। गंभीर रूप से झुलसी हुई युवती और युवक को 108 एंबुलेंस की मदद से रुड़की के सरकारी अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है।
आरोपी के साथ चल रहा था प्रेम प्रसंग
घायल युवती ने अस्पताल में बताया कि उसका आरोपी युवक के साथ पिछले दस सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जब युवक के परिवार ने शादी से इनकार कर दिया था, तो युवती ने अपने लिए दूसरा रिश्ता तलाशना शुरू कर दिया। इसी बात से नाराज होकर युवक ने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया।
पुलिस कर रही है जांच
युवती यूपी के देवबंद के नागल क्षेत्र की रहने वाली बताई गई है और बुग्गावाला क्षेत्र के एक रेस्टोरेंट में काम करती है, जबकि युवक मुजफ्फरनगर निवासी बताया जा रहा है। पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। वहीं, इस सनसनीखेज घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है।
ये भी पढ़ें- ‘हम मरेंगे अपनी भाभी की वजह से’, देवरिया की पूजा ने जान देने से पहले बनाया वीडियो
संबंधित खबरें
'मुझ पर 28 केस... जेल में ही मर जाऊंगा', सुप्रीम कोर्ट में बोले आजम खान
4 hrs agoUP चुनाव 2027 पर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, मतदान केंद्रों की संख्या घटाई
5 hrs agoआजम खान को SC से बड़ा झटका, ED केस में जमानत याचिका पर सुनवाई से इनकार
5 hrs agoभारत का पहला पब्लिक ट्रांसपोर्ट रोपवे, 15 मिनट में पूरा होगा वाराणसी का सफर
7 hrs agoउत्तरकाशी में गंगोत्री हाईवे पर बड़ा हादसा, नदी में कार गिरने से 4 की मौत
8 hrs agoदिवाली पर अयोध्या में बम ब्लास्ट की धमकी, टारगेट पर मथुरा और काशी
8 hrs agoदिल्ली-NCR पर प्रदूषण की चादर, इंडिया गेट-आनंद विहार में AQI 400 के करीब
10 hrs agoनोएडा में 5 से 8 नवंबर तक ट्रैफिक डायवर्जन, निकलने से पहले देखें नया रूट
10 hrs agoअखिलेश यादव के खिलाफ मुकदमा दायर, हादसे में मुआवजा नहीं देने का आरोप
21 hrs ago'एक अब्दुल मिशिगन में जीता', अमेरिकी सीनेट चुनाव के नतीजों पर बोले ओवैसी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines