BHU में पढ़ रही रोमानिया की लड़की का मिला शव, इंडियन फिलॉसफी में कर रही थी PHD

वाराणसी में रोमानिया की लड़की फिलिप फ्रांसिस्का की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है. पुलिस को उसके कमरे से उसका शव मिला है। फिलिप BHU में इंडियन फिलॉसफी पर रिसर्च कर रही थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

बीएचयू में पढ़ने वाली रोमानिया नागरिक फिलिप फ्रांसिस्का की हुई मौत

बीएचयू में पढ़ने वाली रोमानिया नागरिक फिलिप फ्रांसिस्का की हुई मौत

विज्ञापन

वाराणसी में किराए के कमरे में एक विदेशी लड़की का शव मिला है। संदिग्ध परिस्थितियों में उसकी मौत हो गई। लड़की की पहचान फिलिप फ्रांसिस्का के रूप में हुई है। उसकी उम्र 27 साल थी। फिलिप बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से PHD कर रही थी। वीजा लेकर भारत पढ़ने आई थी। वाराणसी पुलिस ने बताया कि लड़की के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए ले जाया गया है और रोमानियाई दूतावास को सूचित कर दिया गया है। पोस्टमॉर्टम के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा।

गुजरात में भी कर चुकी है पढ़ाई

पुलिस ने बताया कि फिलिप फ्रांसिस्का वीजा लेकर भारत आई थी। साल 2027 तक उसकी वैधता थी। फिलिप काफी समय से बनारस में रह रही थी। बीएचयू से पहले फिलिप सूरत और अमृतसर में भी पढ़ चुकी है। पुलिस ने छात्रा के दोस्तों और बीएचयू के विभाग को सूचना दे दी है। साथ ही पुलिस ने मोबाइल फोन, पासपोर्ट और वीजा जब्त कर लिया है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: BHU के डॉक्टरों ने खोजा आंतों की गंभीर बीमारी का इलाज, गाय का दूध ट्रीटमेंट में करेगा मदद

ऐसा चला पता

पुलिस ने बताया कि शुक्रवार देर रात तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला, तो मकान मालिक ने थाने पर सूचना थाने दी थी. पुलिस ने डुप्लीकेट चाबी से दरवाजा खोला तो उसका शव मिला था। लड़की अपने बिस्तर पर पड़ी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन

इंडियन फिलॉसफी पर कर रही थी रिसर्च

फिलिप फ्रांसिस्का बीएचयू से से इंडियन फिलॉसफी पर रिसर्च कर रही थी। पुलिस जांच में पता चला कि उसे बचपन से ही मिर्गी के दौरे पड़ते थे। पुलिस ने बताया कि छात्रा की मानसिक हालत भी ठीक नहीं थी। उसके कमरे में कोई दवा या सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का सही कारण पता चल सकेगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raghav Tiwari

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ