शाहजहांपुर में बड़ा सड़क हादसा; हरदोई में शादी से लौट रहे बाइक सवार 5 लोगों को ट्रक ने कुचला
Edited By Naresh Chaudhary

Road Accident
Edited By Naresh Chaudhary

Road Accident
Shahjahanpur News: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में एक दर्दनाक हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में दो महिलाएं, दो बच्चे और एक पुरुष शामिल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पांचों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हादसा किसी भारी वाहन से हुआ बताया गया है।
जानकारी के मुताबिक हादसा शाहजहांपुर के थाना सेहरामऊ दक्षिणी के दिलावरपुर गांव के पास हुआ है। बताया गया है कि एक बाइक पर दो महिलाएं, दो बच्चे और एक पुरुष हरदोई में किसी जानकारी की शादी के कार्यक्रम में शामिल होकर घर वापस लौट रहे थे।
इसी दौरान किसी अज्ञात भारी वाहन ने बाइक को रौंद दिया। हादसे के बाद बाइक सवार सभी पांचों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने पांचों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया।
बता दें कि गुरुवार को उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में भी भीषण सड़क हादसा हुआ था। यहां नेशनल हाईवे पर 2 ट्रकों की आपस में टक्कर से 3 लोगों की मौत हो गई। एएसपी समर बहादुर ने बताया कि एक अन्य को चोटें आई है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाकी तीनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
बुधवार को यमुना एक्सप्रेसवे पर भी हादसा हुआ था। इसमें एक महिला और पुरुष की मौत हो गई थी। यहां सड़क के किनारे खड़ी एक कार में पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी थी। वहीं गुरुवार को इटावा में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भी एक बस पलट गई थी।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: