उत्तरप्रदेश के हरदोई जिले के संडीला कोतवाली क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जिसमें 4 पुरुष व दो महिलाएं शामिल हैं, जबकि तीन लोग जिसमें दो बच्चे व एक पुरुष शामिल हैं। वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में पहुंचाया गया। जिसमें एक गंभीर रूप से घायल व्यक्ति ने अस्पताल में इलाज के दौरान ही दम तोड़ दिया। हादसा संडीला-बांगरमऊ रोड पर हरदलमऊ मोड़ के पास हुआ। जब एक ऑटो रिक्शा और ट्रक में जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी, कि घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मौके पर पहुंचे एसपी द्वारा घटनास्थल का जायजा लिया गया और आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए गए।
4 पुरुष और 2 महिलाओं की मौत
यह मामला हरदोई के कासिमपुर थाना क्षेत्र का है, जहां घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतकों में चार पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं। पुलिस ने घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जिसमें एक बच्चा जो गंभीर रूप से घायल है, उसे लखनऊ रेफर किया गया। वहीं, एक अन्य घायल बच्चे व पुरुष का इलाज संडीला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जारी है, जहां चिकित्सकों ने उनकी स्थिति को खतरे से बाहर बताया है।
पुलिस मृतकों की कर रही पहचान
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा इतना भयानक था कि ऑटो रिक्शा के परखच्चे उड़ गए। सड़क पर शव और घायल लोग इधर-उधर पड़े थे। पुलिस बल व स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला गया। मौके पर एसपी व अन्य पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों समेत भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है, ताकि स्थिति नियंत्रण में रहे और यातायात सुचारु रूप से चलता रहे। वहीं प्रशासन की ओर से मृतकों के परिजनों को सहायता उपलब्ध कराने की बात कही गई है।
एसपी नीरज कुमार ने क्या बताया?
बता दें कि मौके पर पहुंचे एसपी नीरज कुमार जादौन ने मामले की विधिवत जानकारी से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि हादसे में ऑटो सवार 4 पुरुष व 2 महिलाओं की मौके पर मौत हो गयी। वहीं एक बच्चे समेत 3 लोग बुरी तरह घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल बच्चे को पुलिस टीम के साथ इलाज के लिए लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया, वहीं, अन्य एक घायल बच्चे व पुरुष का इलाज हरदोई के संडीला सीएचसी में जारी है। उन्होंने बताया कि ट्रक व ड्राइवर की तलाश जारी है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और मृतकों की शिनाख्त की जा रही है।
संबंधित खबरें
'इस्लाम कबूल करूंगा', MLC चुनाव में रो पड़े सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल
3 hrs agoयूपी में जनगणना की तैयारी तेज, नवंबर में खुद भर सकेंगे परिवार की जानकारी
5 hrs agoवाराणसी से दिल्ली के बीच चलेगी स्लीपर वंदेभारत, जानें टाइमिंग और सुविधाएं
7 hrs ago'घोषित करें मुस्लिम CM', आजम खान से मुलाकात को लेकर अखिलेश पर बरसे OP राजभर
8 hrs agoकांग्रेस ने सपा को दी 170 सीटों की लिस्ट, क्या रहेगा सीट शेयरिंग फॉर्मूला?
13 hrs ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
13 hrs agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
22 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoयूपी के पीलीभीत SIR मामले में बड़ी कार्रवाई, 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
1 day agoमिशन यूपी 2027: अमित शाह के सामने बीजेपी की चुनावी चुनौती
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines